नार्वे देश की महिला न्याय के लिए लगा रही थाने के चक्कर

ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र के ईटा सेक्टर में रहने वाली विदेशी महिला ने अज्ञात कार सवार करते हैं पीछा, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, दी आत्महत्या की चेतवानी भी दी , ग्रेटर नोएडा ग्रेटर नोएडा में 17 सालों से रह रही नार्वे की एक महिला ने अपनी जान को खतरा बताया है। उसने स्ट्रीट डॉग को घर में पाल रखा है। उसका आरोप है कि अज्ञात युवक कार से उसका पीछा करते हुए उस
पर कार चढ़ाने की कोशिश करते हैं। कई बार युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की। उसकी बेटी के साथ भी दसलूकी की गई और डर के चलते बेटी को नार्वे भेजना पड़ा। आरोपियों के खिलाफ शिकायत करने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। महिला का कहना है कि वह थक चुकी है और पुलिस से मदद नहीं मिलती है, तो वह सभी डॉग के साथ आत्महत्या कर लेगी।
मूलरूप से नार्वे की रहने वाली मारिया फ्रेडरिक का कहना है कि वह 17 साल से यहां रह रही हैं। पहले वह एनएसजी सोसायटी में रहती थीं। वह स्ट्रीट डॉगी को खाना खिलाती है और बीमार डॉगी को दवाई भी कराती हैं। एनएसजी सोसायटी में कई डॉगी को अपने घर में रखा था। इसका कुछ लोगों ने विरोध किया और उनसे विवाद हो गया। इसके बाद उन्होंने सोसायटी छोड़ कर ईटा-1 सेक्टर में रहने लगीं।
मारिया का कहना है कि यहां आने के बाद से अज्ञात युवक उन्हें परेशान कर रहे हैं। उनके पास 10 डॉगी हैं। इन्हें रात में 10 बजे खाना देती हैं। इसके बाद सेक्टर में घूमने वाले अन्य डॉग को भी खाना देने निकलती हैं। इस दौरान कार में सवार होकर युवक उन्हें टक्कर मारने की कोशिश करते हुए डराते हैं। तीन बार युवकों ने डॉग को खाना खिलाने के दौरान उनके साथ छेड़छाड़ भी कर चुके हैं। यह युवक उनके घर आकर पत्थर फेंकते हैं। उनकी 24 साल की बेटी को भी परेशान किया जाता है। युवक उन्हें व बेटी को जान से मारने की धमकी देते हैं। इससे डर कर उन्होंने अपनी बेटी को नार्वे भेज दिया है। मारिया का कहना है कि सूरजपुर पुलिस से कई बार अज्ञात युवकों के खिलाफ शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन पुलिस उनकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की और न तो युवकों पर कोई कार्रवाई की। पुलिस की उदासीनता की वजह से युवक लगातार परेशान कर रहे हैं। दो दिन पहले भी युवकों ने उनके घर पर पत्थर फेंके और कार से पीछा किया। मारिया का कहना है कि वह थक चुकी हैं और अब डिप्रेशन में हैं। पुलिस कार्रवाई नहीं करती है, तो वह सभी डॉगी को जहर देकर आत्महत्या कर लेंगी।
अाशीष श्रीवास्तव, एसपी देहात ने बताया कि विदेशी महिला ने अज्ञात युवकों पर परेशान करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दी है। इसकी सूरजपुर कोतवाली पुलिस से जांच कराई जा रही है। पुलिस को आरोपी युवकों को चिंहित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

यह भी देखे:-

कोरोना प्रोटोकाल : देशभर में 30 सितंबर तक बढ़ाई अवधि, त्योहारों के मौसम को देखते हुए केंद्र सरकार सत...
पुलिस मुठभेड के उपरान्त तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
थम नहीं रहा सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा विवाद, गुर्जर परिषद ने पुलिस से की एफआईआर दर्ज करने की मांग
भारत का प्रकृति प्रशिक्षण अभियान: आईटीबीपी सूरजपुर में अधिकारियों और कर्मचारियों का हुआ प्रकृति परीक...
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने CISF कैंप सूरजपुर में किया केंद्रीय विद्यालय का शिलान्यास
ग्रेटर नोएडा में भारतीय नववर्ष स्वागत उत्सव की तैयारियां पूरी
दर्दनाक हादसा: बेलगाम रोडवेज बस ने कम्पनी कर्मचारियों को रौंदा, 4 की मौत, 3 घायल
फ्लैट में मिला कंपनी के प्रबंधक का शव
डीसीपी व एसीपी ने दनकौर कोतवाली का किया वार्षिक निरीक्षण
अब कीजिये पहले जैसी रेल यात्रा, 1 अक्टूबर से पटरी पे दौड़ेंगी सभी गाड़ियां
ग्रेटर नोएडा में एक्सपायरी शराब-बीयर का बड़ा खेल पकड़ा गया, नकली स्टिकर लगाकर हजारों बोतलें बेच रहा ...
नोएडा में दो की निर्मम हत्या से मचा हड़कंप
शातिर चोर गिरोह का हुआ पर्दाफ़ाश , चार गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद 
मशूहर नारीवादी लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता कमला भसीन का निधन
बिजली चोरी पकड़ने गई एनपीसीएल टीम पर हमला, चोटिल कर्मचारी
बहुराष्ट्रीय कंपनी ग्रेजियानो के सीईओ के हत्या मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा