जन विकास मंच ने मनाया योगा दिवस

ग्रेटर नोएडा : योग दिवस के अवसर पर जन विकास मंच द्वारा गुर्जर शोध संस्थान में योगासन व पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में नगर व देहात के गणमान्य लोगों ने भाग लिया. जैसे की आपको विदित है कि वर्ष 2008 से आचार्य कर्मवीर जी महाराज के माध्यम से जन विकास मंच द्वारा ही ग्रेटर नोएडा में योगा कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी तब से आज तक पूरे शहर में जनपद में योग कार्यक्रमों की बाढ़ आ गई है.

मंच के संस्थापक अध्यक्ष अजीत सिंह दौला ने कार्यक्रम में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग ही तन और मन दोनों को निखारता है चंचलता गति पैदा करता है. योग ही देश व विदेश की संस्कृतियों को जोड़ता है. देश की एकजुटता का बेहतरीन माध्यम ही योग साधना है.

योग आचार्य उमेश शर्मा ने कहा कि नियमित रूप से योग करना चाहिए. इससे मन प्रसन्न रहता है. दुर्गुणों से इंसान दूर रहता है. योग आचार्य विकास वर्मा ने बताया कि समाज में फैली बुराइयों को योग दूर कर सकता है . मन के विकार दूर होते हैं .

शहरवासियों ने मिलकर संस्थान के प्रांगण में पौधे लगाकर प्रदूषण दूर करने व शुद्ध वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया. कार्यक्रम में राजवीर रौसा, रघुराज भाटी, राजीव नगर, मांगे राम आर्य, सूबे सिंह, संजीव बंसल, वीरेंद्र खारी, परविंदर नागर, उदयवीर सिंह, सुंदर शर्मा, अमित भाटी, राजेश भाटी, जय सिंह प्रधान, ओंकार सिंह, हरि प्रकाश, सूबेदार ब्रहम सिंह, प्रवीन कुमार, डॉ ए.के पठान, लकी नागर, सुभाष रौसा, कुलदीप अवाना, महिपाल सिंह, महेश कुमार, अंकित नागर, रविंद्र मोतला, योगेश कुमार, रविंद्र सिंह, सतीश कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे.

यह भी देखे:-

मेडिकल स्टोरों में ड्रग इंस्पेक्टर ने की छापेमारी
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा विमला बाथम कल 19 मई को  कलेक्ट्रेट सभागार में करेंगी महिला...
ग्रेटर नोएडा में "नेशन फर्स्ट" थीम पर भव्य इंफ्लुएंसर मीट, राष्ट्र निर्माण पर हुआ गहन मंथन
जानिए आज का गौतमबुद्ध नगर कोरोना अपडेट
अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकराई, काम में सवार कोच समेत  7 छात्र घायल 
डिवाईडर से टकरा कर बाइक सवार की मौत
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में बारिश, दिल्ली एनसीआर मे बढ़ेगी ठंड
भा.ज.पा. ने 6 मंडलों के नवनियुक्त अध्यक्ष और प्रतिनिधियों की घोषणा, ज़िला कार्यालय पर हुआ स्वागत
कैप्‍टन अमरिंदर सिंह का सीएम पद से इस्‍तीफा, कहा- मेरा अपमान किया गया
निवेशकों को दी जाएगी चाक चौबंद व्यवस्था, जल्द की जाएगी औद्योगिक क्षेत्र में अपेक्षित थानों की स्थाप...
दादरी कोतवाली मे शांति समिति (पीस कमेटी) व सभ्रांत व्यक्तियों की हुई बैठक, विभिन मुद्दों पर विस्तृत ...
डिवाईडर से टकराई ओला कैब, ड्राइवर की मौत
COVID-19: नोएडा ,ग्रेटर नोएडा में 1 महीने का किराया माफ करने का आदेश
विजय सिंह पथिक जयंती धूमधाम से मनाने की तैयारी, गुर्जर संस्कृति को संजोने पर होगा जोर
बिलासपुर कस्बे में जल्द मिलेगी पिंक टॉयलेट की सौगात
महिंद्रा पिकअप पलटी, परिचालक की मौत