अवैध सरिया माफिया को किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र मैं सपा नेता व पूर्व जेवर विधानसभा की प्रत्याशी रहीं बेवन नागर के देवर रविंद्र नागर को बिसरख पुलिस ने अवैध सरिया का कारोबार करने के आरोप में अरेस्ट किया है। उसके साथ दो और आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। इनके कब्जे से 18 टन सरिया बरामद हुआ है। आरोपी फैक्ट्रियों से निकलने वाले ट्रकों को रास्ते में हथियार के बल पर रोक लेते थे और उसमें से कुछ सरिया निकाल कर फर्जी बिल और टिन नंबर बनाकर बिल्डरों और सरिया मटैरियल के दुकानों पर बेच देते थे। पुलिस का कहना है कि सरिया कारोबार को लेकर ही रविंद्र के बड़े भाई हरेंद्र नागर की कुछ साल पहले हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्या के बाद रविंद्र नागर ने कारोबार संभाल लिया था। गैंग के 5 सदस्य अभी फरार हैं। इनकी तलाश की जा रही है।एसपी देहात आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि बिसरख कोतवाली पुलिस को मंगलवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि सरिया माफिया ट्रकों में सरिया लेकर जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस की दो टीमों ने खैरपुर गोलचक्कर के पास दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान अरेस्ट कर लिया गया। इनकी पहचान राशिद अली निवासी हापुड़ और महकी नागर निवासी दादूपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके गैंग का सरगना रविंद्र नागर निवासी दादूपुर है। रविंद्र दिल्ली के न्यू फ्रैंड्स कॉलोनी में रह रहा है। उसे भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। जबकि उसके 5 साथी अवध, आजाद नागर, अनिल निवासी दादूपुर, विक्की निवासी सलारपुर व अफसार निवासी बुलंदशहर फरार हो गए। आरोपियों से बरामद ट्रक से 18 टन सरिया बरामद हुआ है।ट्रक चालकों से लूटते थे सरियाएसपी ने बताया कि आरोपी फैक्ट्री से सरिया लेकर निकलने वाले ट्रकों को रास्ते में रोक लेते थे और हथियार के बल पर उसे डरा-धमका कर कुछ सरिया लूट लेते थे। ट्रक में सरिया के बदले भारी पत्थर रख देते थे। ट्रक को अपने ही धर्मकांटे में तौलते थे। यदि कोई विरोध करता था या कम सरिया निकलता था, तो उसे भी जान से मारने की धमकी देकर चुप करा देते थे। लूटे गए सरिया का आरोपी फर्जी बिल और टिन नंबर बनाकर बिल्डरों और दुकानदारों को बेच देते थे।
गाजियाबाद पुलिस भी करेगी मददएसपी का कहना है कि आरोपी नोएडा-ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद से सरिया लूटते थे। इनके खिलाफ गाजियाबाद में भी कई केस दर्ज हैं। लेकिन पुलिस को ठोस सबूत न होने के कारण कड़ी कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। आरोपियों के रंगेहाथ पकड़े जाने से इनके गिरोह पर सिकंजा कसना आसान हो गया है। गाजियाबाद पुलिस ने भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने में सहयोग देने का आश्वासन दिया है। फरार आरोपियों को जल्द से जल्द अरेस्ट करके इनके गैंग को जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखे:-

जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट और रीसर्च को मिला एजुकेशन इम्पैक्ट अवार्ड्स।
दादरी में छात्राओं को जागरूक करने के लिए हुआ सर्वाइकल कैंसर कार्यशाला का आयोजन
तीन साल में ग्रेनो प्राधिकरण का कर्ज 2600 करोड़ रुपये घटा
दर्दनाक :सड़क हादसे में माँ-बेटी की मौत
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ, अधिवक्ताओं क...
Covid-19 in India: देश में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 3 लाख हुए
नोएडा प्राधिकरण के 200 करोड़ एफडी घोटाले में मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन
शारदा विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय छात्रों का आगरा दौरा, ताजमहल का किया अवलोकन
हैंडराइटिंग खराब होने पर शिक्षक पर छात्रा को बेरहमी से पीटने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
नोएडाः मासूम बच्ची से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दिखाई त्वरित कार्रवाई
ज्वेलरी की दुकान में चोरी करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
GL बाजाज के सीईओ कार्तिकेय अग्रवाल को शिक्षा उत्कृष्टता के तीन प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त
बाइक इन्वेस्टमेंट घोटाले में फरार चल रहा 25 हजार का इनामी मनिंदर कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का म...
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बनेगा अत्याधुनिक फिनटेक हब, सेक्टर-11 यीडा क्षेत्र में 250 एकड़ में ...
भाजपा ने याद दिलाई आपातकाल की तानाशाही, प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब, मानसिंह गोस्वामी बोले – कांग्रे...