व्यापारी से दिन दहाड़े लूट, मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा : थाना दनकौर के मंडी श्याम नगर में दिनदहाड़े व्यापारी से ढाई लाख रुपए की लूट हो जाने से क्षेत्र में सनसनी मच गई और व्यापारियों में रोष देखने को मिला। लूट की सूचना मिलने पर दनकौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी।

पीड़ित की तहरीर के अनुसार ओमप्रकाश पुत्र हरबंश निवासी चिति, दनकौर सुबह करीब 8 बजे अपनी खल की दुकान पर आये थे। उनका नौकर वीरू झाड़ू लगा रहा था । इसी दौरान अज्ञात बदमाश ओमप्रकाश के पुत्र देवेंद्र सिंह के द्वारा उनके पिता से जबर्दस्ती बैग छीन कर ले गए। जिसकी तहरीर पीड़ित ने दनकौर पुलिस को देकर मामले में कार्यवाही की मांग की है। इस संबंध में थाना दनकौर मु0अ0सं0 436/18 धारा 392 आईपीसी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई । दनकौर कोतवाली प्रभारी फरमूद अली पुंडीर का कहना है की पीड़ित की तहरीर के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस जांच मे जुटी गई है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
— साभार: खालिद सैफ़ी

यह भी देखे:-

दो कुख्यात चोर गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध
ईंट से कुचल कर अज्ञात शख्स निर्मम हत्या
मेट्रो स्टेशन के समीप बदमाशों ने महिला का मोबाइल फोन लूटा
सूरजपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: तीन वाहन चोर दबोचे, तीन बाइक और अवैध चाकू बरामद
UPDATE : दो सगे भाइयों के मुख्य हत्यारोपी गिरफ्तार
घर में घुस कर दो युवकों को पीटा, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 9 चोरी के मोबाइल और हथियार बरामद
बेख़ौफ़ बदमाशों ने ऑटो चालक को मारी गोली
दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा मुन्ना भाई गिरफ्तार
एक्शन में कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, महिला कांस्टेबल से हुई वारदात को दबाना एसएचओ को पड़ा महंगा, कहा तुम्ह...
पुलिस एनकाउंटर में दो गौकश बदमाश घायल, कुल तीन बदमाश गिरफ्तार
संदिग्ध परिस्थिति में खेत में मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव
गुलेल गैंग का पर्दाफ़ाश, दो बदमाश गिरफ्तार, एनसीआर में की 200 से ज्यादा वारदातें
बेलगाम लूटेरों ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बरपाया कहर, पढ़ें पूरी खबर
ठक-ठक गैंग के नाम से कुख्यात जालिम गैंग के 4 शातिर चोर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, 6 मोबाइल, अवैध हथिया...
उत्तर प्रदेश में कॉलेज, यूनिवर्सिटी  खोलने के निर्देश