चोरों ने शादी वाले घर से नगदी और गहने उड़ाए

ग्रेटर नोएडा : सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के ज्योतिकिरण सोसाइटी में निशांत गालत के घर बेटी की शादी होनी है . तैयारी के लिए रखे 12 लाख कैश और 6 लाख के गहने को रविवार की दोपहर को चोर उस समय उड़ा ले गए जब सारा परिवार खरीदारी करने बाज़ार गया हुआ था .

निशांत ने बताया उनके घर लड़की की शादी होनी है . रविवार की दोपहर परिवार के चार सदस्य मार्किट खरीदारी करने गए थे . शादी के लिए सोने के जेवर और 12 लाख कैश रखे हुए थे . जब परिवार शाम सात बजे घर वापस लौटा तो घर के बाहर ताला टूटा पड़ा था. यह देख परिवार के लोगों का माथा ठनका. जब घर के अन्दर सभी पहुंचे तो सारा सामान बिखरा देख सभी सन्न रह गए. अलमीरा का लॉक टूटा हुआ था . उसमे रखे कैश और ज्वेलरी गायब थे . पीड़ित परिवार ने घटना की तहरीर सूरजपुर कोतवाली में दी है . पुलिस मामले की जांच कर रही है .

यह भी देखे:-

नोएडा में थाना प्रभारी सहित 5 पुलिस कर्मी सस्पेंड, जानिए क्यों
बिजनेसमैन पर हमला कर लाखों की लूट
नोएडा सेक्टर - 20 पुलिस ने ओल्ड करंसी के साथ दो को किया गिरफ्तार
जेवर पुलिस ने हत्यारे पति को भेजा जेल
नोएडा में ऑनलाइन बेटिंग ऐप से ठगी करने वाला अंतरराज्यीय साइबर गिरोह ध्वस्त, यूपी एसटीएफ ने छह अभियुक...
यूपी एसटीएफ नोएडा ने व्यापारी की हत्या की वारदात को किया नाकाम
शातिर शराब तस्कर गिरफ्तार, इनोवा में मिले अवैध शराब 
रंगदारी न देने पर सपा नेता के पौत्र को अगवा करने की धमकी
शौक पूरा करने के लिए करने लगे चोरी, पहुँच गए हवालात
ई रिक्शा लूट कर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने घेरा और फिर ....
नॉलेज पार्क पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 लाख का गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा : दोहरे हत्याकांड के विरोध में ग्रामीणों ने लगाया जाम
25 हज़ार का ईनामी को एसटीएफ नोएडा ने दबोचा, हाजी यूनुस के काफिले पर की थी फायरिंग
ग्रेटर नोएडा : बाइक सवार बदमाशों ने मार्केटिंग प्रबन्धक को मारी गोली
पेटीएम अकाउंट से फ्रॉड कर निकाले रुपए
रेप के आरोप में सहपाठी छात्र गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी