ईद की नमाज में मांगी मुल्क में अमन चैन की दुआएं

ग्रेटर नोएडा। बिलासपुर में शनिवार की सुबह ईदगाह में ईद की नमाज अदा कर अमन-चैन व खुशियों के लिए दुआ मांगने हजारों हाथ उठे बिलासपुर की ईदगाह पर कारी तबारक अली व जामा मस्जिद में हाफिज अफ़ज़ाल ने नमाज अदा करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आपसी एकता व भाई चारे का संदेश दिया। सुबह से शाम तक ईद का जश्न मनाया गया।बच्चे-बड़े सभी ने ईद की मुबारक बाद देते हुए एक-दूसरे को गले लगाया। दोस्तों, रिश्तेदारों व जान-पहचान वालों से मिलकर लोगों ने ईद की खुशियां मनाई। शुक्रवार की रात में चांद दिखने के बाद से ही ईद पर्व के मुबारकबाद देने का दौर शुरू हो गया था।शनिवार की सुबह नए कपड़े पहनकर हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह व जामा मस्जिद में ईद की विशेष नमाज अदा करने ने पहुंचे। अमन-चैन की दुआ के साथ ही सभी के लिए खुशियों की दुआ मांगने हजारों हाथ उठे।

 ईदी पाकर खुश हुए बच्चे : ईद के मौके पर ईदी देने की परंपरा है। बड़े अपने से छोटों को ईदी  देते है। इसलिए रमजान का पाक महीना पूर्ण होने पर बच्चों में ईदी के लिए विशेष उत्साह देखा गया। अपने बड़ों से ईदी पाकर खुश हुए। अपनी पसंदीदा चीजें लेकर ईद का पर्व मनाया।
बांटे गए शीर कोरमा व सेंवई: ईद के अवसर पर सभी घरों में सेंवई, शीर ,कोरमा जैसे पकवान बनाए गए। घर आने वाले नाते-रिश्तेदारों व दोस्तों का मुंह मीठा कराया गया। वहीं अपने आस-पड़ोसियों के घर शीराकोरमा व सेवई देकर ईद की खुशियां लोगों ने मिलजुलकर मनाई।

दिन भर चला जश्न का दौर : सुबह से शाम तक ईद मुबारक का दौर चलता रहा। व्हाट्सअप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम जैसे सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट्स पर बधाई संदेश भेजे गए। इसके साथ ही लोगों ने ईद की खुशियां एक-दूसरे के घर पहुंचकर बांटी।

यह भी देखे:-

जेवर विधानसभा के लोगों का दशकों पुराना सपना हुआ साकार
विज़न हेल्थ एजुकेशन फाउंडेशन ने वरिष्ठ पत्रकार पंकज पराशर को नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष बनने पर दी ...
पुलिस लाइन में मेंहदी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
गुर्जर समाज ने राम मंदिर ट्रस्ट में प्रतिनिधित्व की मांग की
जीऍनआईओटी  ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का एडूस्कील्स फाउंडेशन के साथ अनुबंध
आईईसी में दो दिवसीय जाॅब मेले का आयोजन आज से
प्रख्यात मधुमेह रोग विशेषज्ञ  FACE  की प्रतिष्ठित फैलोशिप से सम्मानित, अमेरिका में हुआ कन्वेंशन समार...
60वां आईएचजीएफ दिल्ली मेला– ऑटम 2025 का आगाज़
जुनेदपुर गाँव मे शहीद दरियाव सिंह नागर की पुण्यतिथि मनाई
हॉकी: मनप्रीत से लेकर श्रीजेश तक, जानें कौन हैं ये धुरंधर जिन्होंने 41 साल के सूखा को किया खत्म
वायु प्रदूषण रोकने के लिए ऐक्शन में आया ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, आठ जोन में बांटकर प्रदूषण रोकने का ख...
योग विज्ञान एवं सांस्कृतिक समिति ने मनाया दीप मिलन प्रतिभा सम्मान समारोह
India Coronavirus Cases: पिछले 24 घंटों में संक्रमितों की संख्या घटकर 15,786 हुई
बार से अर्धनग्न हालात मे भागी युवती, गार्ड ने तन ढकने को दिया कपड़ा, जानें पूरी ख़बर
ग्रेटर नोएडा : साईं बाबा की आज निकलेगी पालकी यात्रा
भीषण गर्मी में पानी सप्लाई का प्रेशर घटा, सेक्टर वासी परेशान, प्राधिकरण बेपरवाह