एक्टिव सिटिज़न टीम के सदस्यों ने दिखाई मानवता

ग्रेटर नोएडा : आज शाहर में अपने अच्छे कार्यों के लिए पहचान बना चुकी एक्टिव सिटिज़न टीम के सदस्यों ने एक बार फिर मानवता के हित में कार्य कर लोगों का दिल जीत लिया .

एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य हरेन्द्र भाटी ने बताया टीम के सदस्य सदा भलाई के काम करने में गौरव की अनुभूति महसूस करते है । आप के सामने ऐसे कई वाकये आये होंगे जिनमें एक्टिव सिटीजन के सदस्य निस्वार्थ भाव से परमार्थ के लिए आगे आकर सेवा करते दिखाई दिए होंगे ।

ऐसा ही एक वाकया आज उस समय घटित हुआ जब टीम के सदस्यों ने एक अनजान व्यक्ति को ग्रेटर नोएडा डी पी एस स्कूल के पास इस जून की तपिश में बिना कपड़ों के घूमते देखा । टीम के सदस्यों ने इस व्यक्ति को रोक कर इसकी व्यथा पूछी तो इसने बताया कि ये मुज़फ्फरनगर का रहने वाला है और कोई दयाहीन व्यक्ति उसे यहाँ छोड़ कर चला गया है । टीम ने बिना समय गंवाए इसे भोजन कराया । शीतल पेय दिया । तन को तपिश से बचाने के लिए कपड़े दिए । अब टीम पता लगा रही है कि यह व्यक्ति कौन है और इसके ग्रेटर नोएडा पहुंचने का क्या कारण है ।

हरेन्द्र भाटी ने इस मौके पर कवि नीरज की कुछ पंक्तियाँ कह सुनाई —
अब मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए ।
जिसमें इंसान को इंसान बनाया जाए ।।
मेरे दुख-दर्द का असर हो तुझ पर कुछ ऐसा,
मैं रहूँ भूखा तो तुझसे भी न खाया जाए ।

यह भी देखे:-

न्यायालय के आदेश पर सरकारी डॉक्टर और वकील पर मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला
ग्रेटर नोएडा : आवारा कुत्तों ने सेक्टरवासियों का जीना किया मुहाल
होली के मद्देनजर साइट बी और साइट सी के उद्यमियों की पुलिस के साथ बैठक, सुरक्षा उपायों पर चर्चा
एनटीपीसी दादरी में विश्वकर्मा पूजा, "एक कदम प्लास्टिक वेस्ट मुक्त भारत’’ का किया गया व्यापक प्रचार-प...
द्रोण मेला देखने उमड़ी भीड़, आज से शुरू होंगी कुश्तियां
चित्रांश चैंबर ऑफ कॉमर्स नोएडा चैप्टर की शुरुआत
अनियंत्रित ट्रक ने मारी कार में टक्कर
आदर्श आचार सहिंता लागू होते ही हटने लगे राजनीतिक होर्डिंग्स व पोस्टर
ग्रेटर नोएडा : पुलिस ने 2 अभियुक्तों को बालू का अवैध खनन करने के आरोप मे पकड़ा।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ग्रेटर नोएडा में भारतीय योग संस्था कराएगा योगाभ्यास
महिला सुरक्षा को लेकर ऑटो चालकों को किया गया जागरूक
उत्तरप्रदेश : कई जिलों के डीएम के तबादले
पापा के हत्यारे को फाँसी दो
प्रेमी युगल छात्र-छात्रा ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी
स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी मेधा रूपम ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को श्रद्धांजलि और विद्यार्थियों को...
लखीमपुर खीरी कांड : मुख्‍य आरोपित आशीष मिश्र की जमानत अर्जी सीजेएम कोर्ट ने की खारिज