आबकारी विभाग ने की छापेमारी

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र लखावली गांव में आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी की जहां अवैध शराब बेचते हुए पाए गए। वहीं आबकारी टीम ने जनपद में भी छापेमारी की है। जनपद में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर बीएन सिंह के द्वारा आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निरंतर रूप से आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं इस क्रम में विगत दिवस दोनों विभागीय अधिकारियों के द्वारा आबकारी विभाग की टीम द्वारा जनपद के सेक्टर 9, हबीबपुर, गुलावली, लखनावली गांव में दबिश की गई। दबिश मे कुल 12 पेटी अवैध शराब बरामद की गयी। थाना सूरजपुर पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की कार्रवाई मे क्रेजी रोमियो ब्रांड की 87 पौवा के साथ एक अभियुक्त तरुण पुत्र कृष्णचंद की गिरफ्तारी की गई। इसके साथ ही सूरजपुर की कच्ची बस्ती से 35 पौव्वा क्रेजी रोमियो ब्रांड की अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त दिनेश पुत्र यादराम की गिरफ्तारी की गई । गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना सूरजपुर में मुकदमा दर्ज कराई गई । जिन्हें पकड़ कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

यह भी देखे:-

क्या ऑटो एक्सपो 2020 में होगा कोरोना वायरस का असर ?
पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या !
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का ऑनलाइन राउंड संपन्न, 648 छात्रों ने प्रस्तुत ...
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक संपन्न
G20 Summit In India : G20 ने लगाया दिल्ली समेत एनसीआर की रफ्तार को ब्रेक, लग रहा है लंबा जाम
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने यूपीएससी परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
कुख्यात अनिल दुजाना पुलिस एनकाउंटर में ढेर यूपी एसटीएफ ने मार गिराया
सेक्टर दो में चला बुल्डोजर, आवंटित भूखंडों पर अतिक्रमण हटाया
टप्पल में 50 कॉलोनाइजर के खिलाफ यमुना प्राधिकरण ने मामला दर्ज कराया 
बायोमैकेनिक्स और फुटवियर टेक्नोलॉजी में नवाचार: गलगोटियास विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन सं...
ओमेगा सेक्टर में वसंत उत्सव व होली मिलन समारोह, "दिव्य शक्ति" के बच्चों को मिला सम्मान
यूपी मेडटेक लॉन्च इवेंट में GIMS के स्टार्टअप्स का जलवा, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने नवाचारों को...
भव्य शुरुआत को तैयार 61वां आईएचजीएफ दिल्ली मेला – स्प्रिंग 2026
दिल्ली से ईनामी बदमाश को पुलिस ने दबोचा
सुदामा-कृष्ण की अटूट मित्रता ने किया भावविभोर, आंखें नम कर गई श्रीमद् भागवत कथा
पुलिस से ग्रामीणों ने आरोपी को जबरन छुड़ाया