घायल अवस्था में मिला युवक
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के 130 मीटर रोड पर घायल अवस्था में एक युवक मिला है। राहगीरों ने घायल को मृत समझ इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने देखा कि यह घायल अवस्था मे पड़ा है। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
130 मीटर रोड पर घायल अवस्था में पड़े युवक अतुल को मारा समझ राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि जमीन पर पड़ा युवक घायल है। पुलिस ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार घायल युवक एमनाबाद मैं किराए पर रहता है। वह लखनऊ का रहने वाला है। और ग्रेटर नोएडा सूरजपुर में एक निजी कंपनी में काम करता है। घायल को अभी होश नहीं आया है। जिसे यह नहीं पता चल पाया कि उसे चोट किस कारण लगी। होश में आने के बाद ही पता चल पाएगा कि घायल को किस कारण से चोट आई है।
बिसरख कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी का कहना है कि 130 मिनट रोड पर घायल युवक मिला था। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल को अभी होश नहीं आया। उसे होश में आने के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा की किस कारण उसे यह चोट लगी है।