किसानों की कानूनी लड़ाई को मजबूती से लड़ेगी समाजवादी अधिवक्तासभा

ग्रेटर नोएडा। मंगलवार को समाजवादी अधिवक्ता सभा की एक बैठक सूरजपुर स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजवादी अधिवक्ता सभा के नवनियुक्त अध्यक्ष सुंदर सिंह भाटी एडवोकेट ने की एवं संचालन श्यामसिंह भाटी एडवोकेट ने किया। इस मौके पर समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष सुंदर सिंह भाटी एडवोकेट ने कहा कि नोएडा सेक्टर 123 बन रहे डंपिंग ग्राउंड के विरोध, मांयचा और बदौली सहित से पूरे जिले में किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे है, लेकिन सरकार किसानों की आवाज दबाने के लिए उन पर फर्जी मुकद्दमे दर्ज कर जेल भेज रही है। ऐसे में समाजवादी अधिवक्ता सभा किसानों की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ मुफ्त में लड़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार पूजीपतियों को लाभ देने के लिए किसान विरोधी फैसले ले रही है, जिससे किसान सरकार से नाराज है और उसके खिलाफ बिगुल फूंक रहा है। प्रशासनिक अधिकारी सत्ता के दबाब में किसानों पर कार्यवाही कर रहे है।इस मौके पर श्याम सिंह भाटी ने कहा की आगामी लोकसभा चुनाव मै जनपद के सभी किसान भाजपा को आईना दिखाने का काम करेंगे ओर किसानों का ताकत का एहसास कराने का काम करेंगे इस लड़ाई में समाजवादी अधिवक्ता किसानों का पूरा सहयोग करेगी। इस मौके पर मुख्य रूप से अजय चौधरी, चमन नागर, सिंहराज एडवोकेट, विनोद लोहिया, रामटेक कटारिया, अनूप तिवारी, संजय खान एडवोकेट, विजय जड़ौल, संजय प्रजापति आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

दर्दनाक : बिजली करेंट ने बरपाया कहर , पिता-पुत्र की मौत
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने ग्रेटर नोएडा के 34वें स्थापना दिवस पर किसानों को दी 10 करोड़ रुपए से अ...
दिल्ली-यूपी सहित देश के कई राज्यों में आज होगी झमाझम बारिश
राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद से देंगे इस्तीफा !
खेरली नहर को जाम मुक्त करने के लिए जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
उधमशीलता जागरूकता शिविर का आयोजन, छात्रों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया
आवारा कुत्तों का बढ़ता जा रहा है आतंक, फिर  एक महिला को दौड़ा काटा 
शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस-प्रशासन की धर्मगुरुओं के साथ बैठक
डेल्टा प्लस वैरिएंट: 24 घंटों में मिले 40,120 नए कोरोना संक्रमित, एक की मौत
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे जनपद के समस्त कृषक आगामी 31 मई तक करायें ई0के0वाई...
यमुना प्राधिकरण के मास्टर प्लान 2041 पर लगेगी उत्तर प्रदेश सरकार की मुहर
उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति के सदस्यों ने कड़कड़ाती ठंड में झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर बांटे कंबल व गर्म...
जनपद के अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को 10 से 28 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा निःशुल्क ख...
कोरोना से बचाएगा टीका: वैक्सीन न लेने वाले डेल्टा स्वरूप का हो रहे गंभीर शिकार
Chandrayaan-3: चांद की सतह पर पहुंचा हिंदुस्तान, पीएम ने कहा- ये विकसित भारत का क्षण
गौतमबुद्धनगर में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक