भारतीय किसान यूनियन(भानु) संगठन के कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ शिक्षाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
ग्रेटर नोएडा: मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन भानू ने दनकौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दनकौर ब्लॉक एरिया की रहने वाली एक महिला का डॉक्टरों द्वारा गलत तरीके से ऑपरेशन करने का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में विरोध में धरना प्रदर्शन किया।वही संगठन के पदाधिकारियों को स्वास्थ शिक्षा अधिकारी आलोक सिंह ने समझाया ओर वार्ता कर मामले को समझाया ।उसके बाद स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी आलोक सिंह ने जनपद के सीएमओ अनुराग भार्गव से फोन पर संगठन के पदाधिकारियों की वार्ता कराई ।
सीएमओ ने भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि 14 जून 2018 को दनकौर के सरकारी अस्पताल में आने के लिए कहा ओर मामले में कार्यवाही करने का आस्वासन दिया।वहीं यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर सीएमओ से वार्ता विफल रही या हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो दनकौर सरकारी अस्पताल पर धरना प्रदर्शन कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा
इसके उपरान्त भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधकारियों ने स्वस्थ्य शिक्षाधिकारी आलोक सिंह को सौंपा। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजब सिंह कसाना ,प्रदेश संयोजक राजेन्द्र नागर, जिलाध्यक्ष जयबीर नागर ,जिला प्रवक्ता महकार नागर ,तहसील अध्यक्ष राज कुमार नागर ,महासचिव जिला राजीव नागर ,तहसील वरिष्ठ उपाधयक्ष सुरेंद्र बसल, ग्रेटर नोएडा अध्यक्ष कतार भाटी युवा तहसील अध्यक्ष प्रदीप कसना ,गणेश भाटी ,सचिन कुमार, शैलेंद्र कुमार अनिल ,हेमराज बीडीसी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। — साभार: खालिद सैफी