विशाल यज्ञ के साथ आर्य समाज द्वारा आयोजित योग शिविर का समापन

ग्रेटर नोएडा। आर्य प्रतिनिधि सभा एवं आर्य समाज के संयुक्त तस्वावधान में छह दिवसीय योग शिविर का समापन हो गया, जिसमें विशाल यज्ञ का आयोजन स्वामी कर्मवीर महाराज के नेतृत्व में किया गया।

शिविर में शामिल महिलाएं बच्चों ने यज्ञ में आहुति देकर मंगल की कामना की। योग शिविर का संचालन आर्य प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष विरेश भाटी ने किया तथा विशिष्ट अतिथियों का स्वागत चौधरी कर्मवीर प्रधान, विजेन्द्र सिंह आर्य, पं. शिवकुमार आर्य, मांगेराम आर्य व कमल सिंह आर्य ने दयानन्द सरस्वती द्वारा रचित अमर ग्रन्थ सत्यार्थ प्रकाश पुस्तक भेंट करके किया।

योग शिविर में भ्रसिका, प्राणायाम, उज्जायी, कपाल भाति, अनुलोम विलोम, महायोग क्रिया का अभ्यास कराया। बच्चों की लम्बाई बढ़ाने के लिए तड़ासन कराया। स्वामी जी ने बताया कि योग के माध्यम से व्यक्ति पूरे जीवन को बदल सकता है और जीवन जीने की सही कला अपना सकता है। समापन समारोह के अवसर पर विजय भाटी जिलाअध्यक्ष भाजपा, विजेन्द्र आर्य, वीरेश भाटी, मूलचन्द्र शर्मा, सुमन वैदिक, मनोज गर्ग, मंजीत सिंह, देवमुनि, जितेन्द्र भाटी, राजेश भाटी आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

यूपी: 25 हजार सिपाहियों की भर्ती के लिए बोर्ड को भेजा प्रस्ताव, एक लाख पद अब भी हैं खाली
83 और किसानों को जल्द मिलेंगे छह फीसदी आवासीय भूखंड
बसपा प्रत्याशी ने लगाया अभद्रता करने का आरोप, पुलिस ने दो लोगो को लिया हिरासत में 
डीएम सुहास एल.वाई  ने की विकास कार्यों की समीक्षा,  मातहत अधिकारियों  को दिए दिशा निर्देश 
गौतम बुद्ध नगर में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान का शुभारंभ: न्यायालयों में त्वरित समाधान की दिशा में स...
डीएम गौतम बुद्ध नगर ने रैन बसेरों का किया औचक निरीक्षण, जरूरतमंदों को बांटे कंबल
एक्यूरेट कॉलेज ऑफ लॉ, ग्रेटर नोएडा में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मानव गरिमा और समानत...
दर्दनाक : सड़क हादसे में दम्पति की मौत, मासूम घायल
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया अध्ययन विभाग में मनाया गया राष्ट्रीय सिनेमा दिवस
स्कूल वैन को गाड़ी ने मारी टक्कर, स्कूल की बच्ची घायल
मृतक आमिर के परिवार से मिले विधायक धीरेन्द्र सिंह 
बैंक ऑफ बड़ौदा ने जीएल बजाज के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, ₹31 हजार का उत्कृष्टता पुरस्कार प्रद...
कस्बा जेवर में खेल के मैदान की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए: प्रिंस भारद्वाज 
गौतमबुद्ध नगर: दो एसीपी के कार्यक्षेत्र में हुआ बदलाव
आयुर्वेद चिकित्सकों ने पौधारोपण और मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित कर डॉक्टर्स डे मनाया
Jitiya Vrat 2021 Muhurat: जितिया व्रत का क्या है पूजा मुहूर्त? जानें तिथि और समय