पुलिस एनकाउंटर में गैंग का सरगना समेत चार बदमाश ढेर , आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल
दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और दिल्ली व हरियाणा के मोस्ट वांटेड बदमाश राजेश भारती गैंग के बीच छतरपुर इलाके में मुठभेड़ हुआ जिसमे राजेश भारती समेत चार बदमाश मारे गए हैं . वहीं एक बदमाश घायल बताया जा रहा है . एनकाउंटर के दौरान 6 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं . जानकारी के मुताबिक मारा गया बदमाश राजेश भारती गैंग्स्टर था और उसपर 1 लाख का ईनाम घोषित था . वो हरियाणा पुलिस की कस्टडी से भागा हुआ था .
आज दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि बडी वारदात को अंजाम देने के लिए छतरपुर अपने गैंग के साथ राजेश भारती आने वाला है. जिसके बाद पुलिस ने जब बदमाशों की घेराबंदी तो बदमाशों ने अपने को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी . जिसके बाद दोनों ओर से गोलिया चली जिसमे चार बदमाश पुलिस की गोली से मारे गए जबकि आधा दारण पुलिसकर्मी घायल हैं . राजेश पर दिल्ली समेत कई राज्यों में हत्या, डकैती , एक्सटोर्शन जैसे संगीन जुर्म के दर्जनों मामले दर्ज हैं.
