नशे में धुत जवान ने व्यापारी को गोली से उड़ाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा : दादरी इलाके में शराब के नशे में धुत सीआरपीएफ में तैनात एक  जवान ने किराना व्यापारी को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया । गोली व्यापारी के सीने में लगी है । इधर गोलियों की गूंज सुन लोग मौके पर इकट्ठे हो गए और आरोपी को धर दबोचा।   सूचना मिलने पर पुलिस  मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया।  मौके से हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी  रिवाल्वर भी  बरामद हो गया है।  घायल व्यापारी को अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मामला दादरी कोतवाली क्षेत्र के ठाकुरान मोहल्ले का है।  यहाँ सोमवार की रात शराब के नशे में धुत सीआरपीएफ के जवान सतीश ने अपने पड़ोस में रहने वाले  किराना व्यापारी बलदेव को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार दी। गोली बलदेव के सीने में लगी।  वह  लहूलुहान होकर जमीन पर गिर  । गोली की आवाज सुन मौके पर लोग पहुंचे और आरोपी को दबोच कर एक कमरे में बंद कर दिया ।

घायल को एक निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन बलदेव ने पहले ही दम तोड़ दिया था।  फिलहाल पुलिस ने आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर लिया है।  मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। मृतक की बेटी ने बताया की देर रात आरोपी ने अपने कमरे में शराब पी और अपनी रिवॉल्वर लेकर कमरे से बहार निकल आया। इसके बाद आरोपी  बाहर जाकर फायरिंग करने लगा। उसे फायरिंग करते देख उसके  पिता वहां  पहुंचे और आरोपी को उसके कमरे में छोड़ आये। ये बात आरोपी को नागवार गुजरी और जवान ने बलदेव को  गोली मार दी। आरोपी जवान  छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ कैम्प में एएसआई के पद पर तैनात है और सोमवार को ही छुट्टी पर आया हुआ था। — रिपोर्ट : वकार अहमद 

यह भी देखे:-

यशपाल तोमर चिटहेरा भूमि घोटाला: अफसरों के रिश्तेदारों को सप्लीमेंट्री चार्जशीट में क्लीन चिट
मोबाइल फोन टॉवर से चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,
गैंगस्टर एक्ट में वांटेड दो गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद
जहांगीरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चोरों का आतंक
नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 साल से फरार ₹50,000 का इनामी गिरफ्तार
घर के बाहर बिजनेसमैन को गोली मार फरार हुए बदमाश
वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हुआ पथराव
दनकौर पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर गिट्टी चोरी करने वाले बदमाश बदमाश
बल्लमगढ़ निवासी युवक की जहांगीरपुर क्षेत्र में ट्रैक्टर के नीचे दबने से दर्दनाक मौत
गैंगस्टर योगेश शर्मा की 12.85 लाख की थार जब्त, फर्जीवाड़े से जुटाई थी रकम
शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 7.66 करोड़ की ठगी, कंपनी संचालक से साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी की
जेवर पुलिस ने विफल की हत्या की योजना, चार हिस्ट्रीशीटर बदमाश दबोचे
गौतमबुद्ध नगर : गुण्डों पर लगाया गया गैंगस्टर
नोएडा- ग्रेटर नोएडा के गुंडों पर शिकंजा , प्रशासन ने लगाया गैंगस्टर
लूट के आरोपी की बहन के खिलाफ 120 बी की कार्यवाही
देखें VIDEO, कैसे प्रबंधन के छात्र नालेज पार्क में कर रहे थे नशे का कारोबार