आइआइएमटी : रोबोट्स हमारे कार्य करने के तरीके को बदल देंगे: डा डी आर सोमशेखर

ग्रेटर नोएडा: दुनिया तेजी से बदल रही है! इंसान की जिंदगी में जितने बदलाव 100 वर्षों में नहीं हुए होंगे, उससे अधिक बदलाव पिछले 20 वर्षों में हो गए और जितने बदलाव पिछले20 वर्षों में नहीं हुए उससे अधिक बदलाव आने वाले 7-8 वर्षों में हो जाएंगे| और इसका एक ही कारण है –तकनीकी” ये बाते मुख्‍य अतिथि मॉ सरस्‍वती ग्रुप ऑफ ऐजूकेशन के फाउन्‍डर डायरेक्‍टर  अजय चर्तुवेदी ने नालेज पार्क 3 स्थित आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग द्वारा  “रिसेंट इनोवेशन्‍स इन  मैनेजमैन्‍ट एंड इंजीनियरिंग” विषय पर आयोजित अंतराष्‍ट्रीय संगोष्‍ठी में कही।

आईआईएमटी कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक मयंक अग्रवाल  ने कहा कि मैनेजमैन्‍ट और इंजीनियरिंग में नित नये अविष्‍कार हो रहे हैं। जिससे हमारे जीवन में अनेक बदलाव हुए। साथ ही उन्‍होने शोध पत्र प्रस्‍तुत करने वाले शोधकर्ताओं को बधाई दी।

आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के निदेशक डा डी आर सोमशेखर ने कहा किआने वाले समय में रोबोट का उपयोग दिन प्रतिदिन के कार्यों में होने लगेगा जैसे खाना बनाना, गंदे बर्तन साफ़ करना, घर की सफाई करना, भारी वस्तुएं उठाकर एक जगह से दूसरी जगह ले जाना| जिस तरह कुछ वर्षों पहले कंप्यूटर ने हमारे कार्य करने के तरीके को बदल दिया था वैसे ही रोबोट्स भी हमारे कार्य करने के तरीके को बदल देंगे|

प्रबन्‍ध शिक्षा विभाग के विभागाध्‍यक्ष प्रोफेसर जितेन्‍द्र सिघंल ने कहा कि अभी तक थ्री डी प्रिंटिंग का उपयोग साईकिल से लेकर हवाई जहाज के पार्ट्स, खिलौने, मेटल की वस्तुएं,खाद्य उत्पाद , मानव अंग, मकान और कई तरह की वस्तुएं बनाने में हुआ है|यह टेक्नोलॉजी निरंतर रूप से विकसित हो रही है और भविष्य में इसका उपयोग लगभग हर तरह की ठोस वस्तुएं बनाने में किया जाएगा|

संगोष्‍ठी का संचालन कर रहे प्रोफेसर राजकुमार तोमर ने बताया कि इस  अंतराष्‍ट्रीयसंगोष्‍ठी में देश विदेश के करीब 60 शोधकर्ताओं ने अपने शोध पत्र प्रस्‍तुत किये ।वक्‍ताओंने आधुनीक परिवेश में प्रबन्‍ध शिक्षा एंव इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नित्‍य हो रहे अविष्‍कारों की मानव समाज में उपयोगिता के बारे में एवं इसके भविष्‍य में होने वाले दूरगामी परिणामों के बारे मे भी वर्णन किया।

यह भी देखे:-

एएसीएसबी सदस्यता प्रमाण पत्र और पिन बने मील का पत्थर: जीएलबीआईएमआर ने दक्षिण एशिया के क्षेत्रीय प्रम...
लॉयड बिजनेस स्कूल : पीजीडीएम छात्रों के लिए आयोजित ओरियंटेशन कार्यक्रम जेनेसिस का हुआ समापन
रयान इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने COP-29 जलवायु चुनौती में पेश किए नवाचार, सराहना के साथ प्रमाणपत्र...
मौज इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया बेबी एंड बाल मेला
समसारा विद्यालय के विद्यार्थियों ने पटाखे के दुष्परिणामों से सम्बंधित पेश किया नुक्कड़ नाटक
पटेल जयंती पर शारदा विश्विद्यालय के छात्रों ने निकाली रैली
समूचे प्रदेश में अमृत महोत्सव का आयोजन करेगा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ
वनस्थली पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित किया गया शैक्षणिक कार्यक्रम
आईआईएमटी कॉलेज की छात्रवृत्ति परीक्षा में 2900 छात्र-छात्राएं शामिल हुए
गलगोटियाज कॉलेज में डॉ. कलाम स्पोर्ट्स फेस्ट 2024-25 का भव्य उद्घाटन
समसारा विद्यालय में बच्चों ने देखा पीएम मोदी का फिट इंडिया मूवमेंट का सीधा प्रसारण
ग्रेटर नोएडा : स्कूलों में रही दिवाली पर्व की धूम, बच्चों ने रंगोली सजाकर पटाखे न चलाने की शपथ ली, द...
बैंक ऑफ बड़ौदा ने जीएल बजाज के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, ₹31 हजार का उत्कृष्टता पुरस्कार प्रद...
उमा पब्लिक स्कूल में सी.बी.एस.ई. क्लस्टर–19 फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
फादर एग्नेल स्कूल में "JAB WE MET" का कार्यक्रम
जी.एल. बजाज में पाॅवर इनर्जी, इन्वार्यरमेंट और इन्टेलीजेंट कंट्रोल अंतराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन