आईआईएमटी के छात्रों ने ईजाद की स्‍मार्ट सोलर स्‍ट्रीट लाईट

ग्रेटर नोएडा : नॉलेज पार्क 3 स्थित आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं ने इको फ्रेंडल एवं गर्मी में लाईट की कमी को देखते हुए स्‍मार्ट सोलर स्‍ट्रीट लाईट का अविष्‍कार किया है। छात्र-छात्राओं ने इस तरह कि स्‍मार्ट सोलर स्‍ट्रीट लाईट का अविष्‍कार किया है जिसमें इनर्वटर की जरुरत नही होती है क्‍योंकि इसमें डी सी एलईडी लाईट का प्रयोग किया गया है। अंधेरा होने पर यह लाईट स्‍वत: जल जाती है और रोशनी में स्‍वत: बन्‍द हो जाती है। ­­­­इस तरह के सोलर स्‍ट्रीट लाईट की बाजार में कीमत 11000 से 12000 है जबकि आईआईएमटी के छात्रों द्वारा बनाये गये स्‍मार्ट सोलर स्‍ट्रीट लाईट की लागत मात्र 3500 रुपये है।

प्रोफेसर एस के महाजन ने बताया कि स्‍मार्ट सोलर स्‍ट्रीट लाईट में 50 वाट का सोलर पैनल एवं 12 वाट की डी सी एलईडी लाईट का प्रयोग किया गया है।इसमे 7 एम्‍पीयर की बैटरी का प्रयोग का प्रयोग किया गया है जो कभी भी ओवर चार्ज नही होती और कभी भी डीप डिस्‍चार्ज में नही जायेगी । सर्दियों में जब धुंध हो या धूप न हो तो यह 220 वाट की घरेलू बिजली से भी चार्ज हो जाता है । प्रोफेसर एस के महाजन के निर्देशन में इसे उत्‍कर्ष सिंह, प्रदीप कुमार, डिम्‍पल कोठारी, निर्भय तिवारी, वैष्‍णवी गुप्‍ता एवं दीप्‍ती रावत ने 4 महीने के कठिन परिश्रम से तैयार किया है।

आईआईएमटी कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक मयंक अग्रवाल ने कहा कि स्‍मार्ट सोलर स्‍ट्रीट लाईट बनाने वाले सभी छात्र-छात्रायें बधाई के पात्र हैं। उन्‍होंने इसके लिये मेहनत एवं कठिन परिश्रम किया जिसका परिणाम उनको प्राप्त हुआ है। आईआईएमटी कॉलेज समूह रिर्सच करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्‍साहित करता है और आर्थिक रुप से जो भी जरुरत होती है उसको उपलब्‍ध कराने के लिये हमेशा तत्‍पर रहता है।

यह भी देखे:-

IIT BHU के छात्रों को एआई और कंप्यूटर आईआसाइंसेज के क्षेत्र में मिलेगी ’रिलायंस फाउंडेशन स्काॅलरशिप’
श्योरान इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा ने किया सी. बी .एस.ई क्लस्टर में शानदार प्रदर्शन
समर्पित शिक्षक ही देश के भविष्य को बुलंदियों तक लेकर जाता हैः डॉ. मयंक अग्रवाल
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में कॉम्पोजिट्स पर विशेषज्ञ व्याख्यान, छात्रों को मिले नए करियर के संकेत
ग्यानेकोलॉजी और आईवीएफ के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. सोनाली गुप्ता सम्मानित
"हिमानी मीणा को आईएएस बनने पर जेवर विधायक ने दी बधाई"
वर्ल्ड कैंसर डे पर फोर्टिस ग्रेटर नोएडा लगाएगा निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कैंप
शारदा विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में वार्षिकोत्सव “मीडिया मेला 2019” की शानदार शुरुवात
शारदा विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का समापन
शारदा यूनिवर्सिटी का 'आर्किटेक्चर पर अत्याधुनिक ट्रेंड्स' पर इंटरनेशल कांफ्रेंस आयोजित
स्काईलाइन में स्पंदन 2019, छात्र- छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
गलगोटिया यूनिवर्सिटी में होगा पर्यावरण शिखर सम्मेलन , विश्व भर से जुटेंगे पर्यावरणविद, ईएसडीए इंडिय...
जीएनआईओटी  में पीजीडीएम  के  नए सत्र 2023-25 का शुभारंभ
जीएल बजाज में किशोरों के स्वास्थ्य और व्यक्तित्व निर्धारक पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
शारदा यूनिवर्सिटी की शानदार छलांग! टाइम्स हायर एजुकेशन और NIRF रैंकिंग में बेहतरीन प्रदर्शन
वर्चूअल मेगा इंटर्न्शिप और प्लेस्मेंट ड्राइव 2020 का आयोजन