प्रो कबड्डी में चयन होने पर विधायक तेजपाल नागर ने खिलाड़ियों को दी बधाई

ग्रेटर नोएडा : ग्राम चचुला निवासी आशीष नागर और नितिन मावी को प्रो कबड्डी लीग में यूपी योद्धा टीम में चयन होने पर दादरी विधायक तेजपाल नागर ने मिठाई एवं गुलदस्ता देकर बंधाई दी। ग्रामीण परिवेश के दोनों ही खिलाडियों का दादरी विधायक ने उत्साह वर्धन किया।

दादरी विधायक ने ग्रामीण परिवेश के खिलाडियों का इस तरह की पेशेवर लीग में चयन होने के लिए खिलाडियों के द्वारा किये गए कठिन परिश्रम की बहुत सराहना की। दादरी विधायक ने खिलाडियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा की अगर एक बार ठान लिया जाये तो कुछ भी असंभव नहीं रह जाता।

इस अवसर पर विधायक तेजपाल नागर के साथ हरवीर सिंह, मनवीर चौधरी, सूबे सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अतुल कुमार, किशन कुमार, मनोज चौधरी, अनुज नागर, प्रवीण नागर, मनुज मावी, सुमित मावी, अतर सिंह मावी सहित कई लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

अल्ट्रा रनर कनिष्क करण ने देश का दुनिया में नाम ऊंचा किया, 9 ड्रैगन्स अल्ट्रा में किया उम्दा प्रदर्श...
पिंकी पिंक पैंथर बनी सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता
जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न, सांसद खेल प्रतियोगिता का सफल हो आयोजन: सुहास एलवाई
कैप्टेन शशिकांत मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट : दिनेश राज़, एस्टर और स्किल्ज़ ने सेमीफ़ाइनल में जगह बन...
लॉयड इंजीनियरिंग कॉलेज में फिल्म प्रमोशन के लिए पहुंचे क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन
ग्रेटर नोएडा में आयोजित आल इंडिया रोलर स्केटिग चैंपियनशिप में हुए कई मुकाबले
सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बन रहा है खेलों का हब: 18,000 से ज्यादा खेल मैदानों का हुआ विक...
डीपीएस गर्ल्स एथलीट मीट : डीपीएस लखनऊ की शैली श्रीवास्तव बनी बेस्ट एथलीट
ईशा फाउंडेशन के संस्थापक और प्रमुख सद्गुरु महाराज जी ने मोटोजीपी रेसिंग इवेंट में पहुंचकर चलाई बाइक
जिला स्तरीय कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
भारतीय रेलवे ने दिखाया दम, उत्तर प्रदेश को 6-0 से हराकर ग्रुप सी पर जमाया कब्ज़ा
डीआईजी जेल ने किया जेल प्रीमियर लीग का शुभारंभ
BJYM: राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर "यंग इंडिया रन" मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन
सीनियर रोल बॉल विजेता हुए सम्मानित
उत्तर प्रदेश स्टेयर्स रोलर स्केटिंग स्पीड चैंपियनशिप में जिले के खिलाडियों का जलवा
उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग सीजन-2 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 3 नवंबर को नोएडा में