भाकियू (भानू) ने दी बिजली विभाग को समस्या समाधान की चेतावनी
जहांगीरपुर:भाकियू (भानू) ने स्थानीय बिजली घर पर विधुत संबंधित समस्याओं के निपटारे की मांग को लेकर एक पंचायत का आयोजन किया! महेंद्र सिंह सूबेदार की अध्यक्षता में संपन्न पंचायत में उपखंड अधिकारी जेवर संजुल कुमार तथा जेई ललित कुमार को यूनियन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा।
पंचायत में भाकियू के वक्ताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पर्याप्त नहीं है। बिजली की लाइने जर्जर हाल हैं तथा बिलों में भारी गड़बड़ी है। किसानों ने प्रदेश महासचिव ठाकुर ओमबीर सिंह तथा गौतमबुद्धनगर की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष गीता भाटी की अगुवाई में अधिकारियों को 10 दिनों की चेतावनी के साथ ज्ञापन सौंपा तथा कहा कि अगर आगामी 10 दिनों में किसानों की बिजली संबंधित समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भाकियू (भानु) जेवर अधिशासी अधिकारी का घेराव करेगी।
पंचायत में ठाकुर ओमबीर सिंह गीता भाटी, सुरेश चौधरी, आसिफ कुरैशी, अजय चौहान, तथा उदल सिंह आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे — साभार:विनय शर्मा
