मेरठ में हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या केतार ग्रेटर नोएडा जेल से जुड़े

ग्रेटर नोएडा। प्रतापपुर थाना क्षेत्र दिल्ली हाईवे के पास हुई शनिवार को प्रॉपर्टी डीलर कसाना गेस्ट हाउस के मालिक की बदमाशों ने हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम दो नकाबपोशों ने दिया था। दोनों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर पैदल ही मौके से फरार हो गए। पुलिस हत्या को संजय गुर्जर जिला पंचायत की हत्या से जोड़ कर देख रही है। क्योंकि 7 साल पहले संजय गुर्जर जिला पंचायत की मेरठ के कुख्यात बदमाश बदन सिंह उर्फ बददों सिंह ने हत्या कराई थी। इस मुकदमे में प्रॉपर्टी डीलर मेहर चंद कसाना सहित दो बेटे गवाह थे। उन्हें लगातार केस को वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकियां मिल रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार मेरठ में दिनदहाड़े हुई हत्या कांड के तार ग्रेटर नोएडा लुक्सर जेल से जुड़े हो सकते हैं। क्योंकि कुख्यात बदमाश बदन सिंह उर्फ बददों सिंह ने ही 2011 में मेहर चंद कसाना की बेटी संजय गुर्जर जिला पंचायत सदस्य की हत्या कराई थी। वह उस मुकदमे में जेल में भी बंद है। और मेहर चंद कसाना के दो बेटे अजय कसाना गोलू कसाना उस मुकदमे में वादी और गवाह है। उन्हें लगातार बदन सिंह उर्फ बददों सिंह के गुर्गे लगातार परिवार को धमकियां दे रहे थे। इसी के चलते 3 माह पहले गोलू कसाना को एक गनमैन भी दिया गया था। बदन सिंह उर्फ बददों सिंह पर 4 दर्जन मुकदमे लूट हत्या फिरौती जैसे मुकदमे दर्ज हैं। बदन सिंह उर्फ बददों सिंह ग्रेटर नोएडा की लुक्सर जेल में बंद है। उसे उम्र कैद की सजा भी सुनाई जा चुकी है। सूत्रों की माने तो ग्रेटर नोएडा की जेल में बैठकर बदन सिंह उर्फ बददों सिंह ने प्रॉपर्टी डीलर मेहर चंद की हत्या का षड्यंत्र रचा और अपने गुर्गे भेज कर उनकी हत्या करा दी क्योंकि बदन सिंह उर्फ बददों सिंह मेहर चंद कसाना के परिवार पर पर समझौते का दबाव बना रहे थे। और उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थी। पुलिस ने बदन सिंह उर्फ बददों सिंह वह अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। और पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री पोर्टल में इसकी शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है कि बदन सिंह उर्फ बददों सिंह ने ही घटना को जेल में बंद होते हुए भी उन्होंने हत्या कराई है। बदन सिंह उर्फ बददों सिंह पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश हो से भी मिला हुआ है। उनके साथ मिलकर घटनाओं को अंजाम देता है। पीड़ित परिवार ने गौतम बुद्ध नगर के एसएसपी अजय पाल शर्मा से भी बदन सिंह उर्फ बददों सिंह से मिले हैं।
गौतम बुद्ध नगर एसएसपी अजय पाल शर्मा का कहना है कि मेहर चंद हत्याकांड की जांच की जा रही है। लुक्सर जेल में बंद बदमाश बदन सिंह उर्फ बददों सिंह को ग्रेटर नोएडा जेल से कहीं बाहर शिफ्ट किया जाएगा। और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखे:-

वियतनाम बुद्धिस्ट यूनिवर्सिटी के रेक्टर प्रो थिच नहत तु का गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय दौरा, सहयोग के न...
दूल्हा और बारातियों को जान से मारने की धमकी देने वाला सिरफिरा आशिक गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में हेल्थकेयर का नया आयाम: 13 जनवरी को होगा एएनएस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का औपचारिक उद...
बड़ा फैसला: मुख्तार अंसारी को तगड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- दो हफ्ते में भेजें उत्तर प्रदेश
अब कोई प्यार नहीं करता कहकर कर लिया सुसाइड
नोएडा में विश्व गैस शिखर सम्मेलन 2023 का दूसरा दिन
सड़क हादसे में पत्नी की दर्दनाक मौत, पति घायल
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2022 पर आईटीबीपी के जवानों ने योगाभ्यास किया
आपसी विवाद के बाद दो युवकों ने अपने साथी के प्राइवेट पार्ट में एयर कंप्रेसर का पाइप लगाकर किया उसकी ...
कोविड-19 के मद्देनजर जहांगीरपुर में रमजान के त्यौहार को लेकर बैठक
एनकाउंटर में घायल इनामी बदमाश पुलिस अभिरक्षा से हुआ फरार
अवैध मेडिकल स्टोर पर ड्रग विभाग का छापा, लाखों रुपये की दवाइयां सील
LOCK DOWN 3 : ई पास जारी करने के लिए नया दिशा निर्देश जारी
ग्रेनो में अवैध यूनिपोल दिखें तो प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर पर दें जानकारी, वेबसाइट पर अपलोड की वैध...
Elvish Yadav Case: YOUTUBER एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस करेगी दोबारा पूछताछ
पीएम मोदी आज ओडिशा और बंगाल का दौरा कर नुकसान का लेंगे जायजा