यमुना प्राधिकरण के पूर्व सीईओ सीईओ पी.सी.गुप्ता समेत भ्रष्ट अधिकारियों का पुतला फूंका

ग्रेटर नोएडा। सुरजपूर कलैक्ट्रेट पर भारतीय किसान यूनियन का धरना आज पंद्रहवें दिन भी जारी रहा। एनसीआर मीडिया प्रभारी नरेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों का भाकियू के बैनर तले आज किसानों ने कलैक्ट्रेट में पुतला फूंकने का व घेराव करने का काम करना था। जैसे ही किसान अधिकारियों के पास पहुंचे अधिकारी वहां से भाग निकले। कार्यालय के बाहर भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ मिलकर भ्रष्ट अधिकारियों सीओ पीसी गुप्ता, डीसीओ सतीश कुमार, ओएसडी बीपी सिंह, सुरेश चंद तहसीलदार, रनवीर सिंह तहसीलदार का पुतला फूंका और भ्रष्टचार में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।

इस दौरान पंचायत का आयोजन भी किया गया। पंचायत की अध्यक्षता बाब चौ राजे, संचालन राजेन्द्र चौधरी व पवन खटाना ने किया। पंचायत में नोएडा बार एसोसिएशन ने भी अपना सर्मथन दिया। किसानों को संबोधित करते हुए बाबा चौ राजे ने कहा कि प्राधिकरण अधिकारियों की मंशा उनके भ्रष्टाचार के खुलासे से हो गई है। इन अधिकारियों को कार्यालय में बैठने का हक नहीं है।

यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (वाईईआईडीए) में जमीन खरीद में 126.42 करोड़ रुपये के घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। इसमें लिप्त सभी के खिलाफ कडी कार्यवाही होनी चाहिए। अधिकारी अंदर बैठकर किसानों के हक को लूट रहे हैं। आज के धरने में लज्जा राम, सुभाष चौधरी, गजेन्द्र चौधरी, महेन्द्र मुखिया, बाबा बलराज, सुरेन्द्र नागर, पूरन पहलवान, नरेश शर्मा, राजे प्रधान, सतवीर, कुशलपाल, सुरेन्द्र चौहान, अमित त्यागी, हरेन्द्र चौहान, अजय पाल शर्मा, जिलाध्यक्ष मनोज मावी, अनित कसाना, हरेन्द्र बैसोया, सुनील प्रधान ओमप्रकाश कसाना,पवन नागर, गजराज नंबरदार, जीवन सिंह, अशोक इमलिया, जोगिन्द्र कसाना, रविन्द्र भाटी,नबाब नागर,दिनेश शर्मा, बले नागर, अनिल,जयबीर, आदि मौजूद थे।

यह भी देखे:-

नफरत के खिलाफ एवं अमन और भाईचारा कायम करने के लिए गाजियाबाद में भाईचारा मंच का हुआ सम्मेलन- गंगेश्वर...
2023 की समाप्ति से पहले होंगे रामलला के भव्य दर्शन ,समय सीमा तय
कोरोना: पीएम मोदी आज 'कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव' को करेंगे संबोधित, साझा करेंगे अपने विचार
पढ़ें राष्ट्रपति के अभिभाषण की 10 बड़ी बातें, ‘एक राष्ट्र -एक साथ चुनाव’ आज समय की मांग है : राष्ट्र...
जम्मू-कश्मीर: करगिल में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, संसद की लोक लेखा समिति का दौरा
Auto Expo 2023: दो मीडिया दिनों के दौरान 82 से अधिक अनावरण और लॉन्च देखे गए
ईपीसीएच ने केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ बातचीत के दौरान उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना म...
बिहार: गया के विष्णुपद मंदिर में हुई अनोखी शादी, दूल्‍हा-दुल्‍हन ने सात फेरों के पहले लिया कोरोना का...
दिल्ली पुलिस की जाबांज सिपाही स्वर्गीय शैली बैंसला की श्रद्धांजलि सभा आयोजित
जिला गौतमबुद्ध नगर प्रशासन बनेगा स्मार्ट
गौतम बुद्ध नगर कोरोना अपडेट : मरीजों की संख्या में इजाफा, देखें पूरी रिपोर्ट
फैसला: यूपी में डीजे पर लगी रोक हटी, हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने पलटा
एनटीपीसी दादरी में कोविड वैक्सीनेशन शिविरों में 1750 लोगों को टीका लगाया गया
दीवार गिरने के मामले में बिल्डर व एओए को नोटिस जारी
बाइकर्स गैंग ने प्रोफ़ेसर से मोबाइल लूटा, विरोध करने पर मारपीट
WhatsApp नया फीचर : अब ऑडियो और वीडियो ग्रुप कॉल करना होगा मजेदार