ग्रेटर नोएडा :  ईद पर अमन, चैन और खुशहाली की मांगी दुआ

ग्रेटर नोएडा : ईद उल फितर  का त्योहार शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे हरसूलास  के साथ मनाया जा रहा है । ईदगाह पर  पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अता करते हुए मुल्क  की खुशहाली व अमन चैन की दुआ मांगी।
 
बच्चों ने अपने पंसद की चीजों को खरीद कर व नए कपड़े पहन त्योहार मना रहे हैं।   ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर, कासना, नॉलेज पार्क, जलपुरा स्थित ईदगाह और मस्जिद में नमाज अता  की गई। नमाज पढ़ने के लिए निर्धारित समय सुबह साढ़े आठ बजे से काफी पहले ही लोग मस्जिद पहुंच गए।
हालाँकि पिछले दिनों बल्लभगढ़ और अन्य घटनाओं पर कुछ लोगों ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया ।
 दादरी तहसील क्षेत्र में त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में पारंपरिक रूप से मनाया गया। आज सुबह  से ही दादरी क्षेत्र के मुसलिम बहुल क्षेत्रों में बच्चे, बुजुर्ग व युवा नए-नए कपड़े पहनकर दादरी, आमका रोड ईदगाह, पीपल वाली मस्जिद, इसलामी मदरसा जीटी रोड स्थित ईदगाह पहुंच गए। सुबह साढ़े आठ बजे लोगों ने नमाज अदा की व सभी की खुशहाली व अमन चैन की दुआ मांगी। इस दौरान मक्का में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। जारचा, कलौंदा छोलस, एनटीपीसी में ईद की नमाज आता  की गई।
बिलासपुर व दनकौर क्षेत्र में ईद की नमाज पुलिस सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण हुई। ईदगाह पर मौलाना मुकीम ने नमाज अता  कराई और मुल्क के  अमन चैन के लिए दुआ मांगी। ईदगाह पर लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।  इस मौके पर बिलासपुर चेयरमैनपति कुक्की नागर चेयरमैन पद प्रत्याशी संजय भैया और पत्रकार नंदगोपाल वर्मा ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।  इस मौके पर नायब तहसीलदार आलोक श्रीवास्तव , बिलासपुर पुलिस चौकी इंचार्ज भानु प्रताप भी मौजूद रहे।   — रिपोर्ट : शफी मोहम्मद सैफी

यह भी देखे:-

लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में डांडिया नाइट उत्सव का आयोजन
रबूपुरा में निकली माँ काली की शोभा यात्रा
कल का पंचांग, 24 नवंबर 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
महानवमी की धूम के साथ नवरात्र समाप्त , ग्रेनो कालीबाड़ी में हुआ हवन
आज का पंचांग, 9 जुलाई 2020, जानिए शुभ व अशुभ मुहूर्त
महाकुंभ 2025 विशेष : योगी सरकार दे रही महाकुंभ को नया आकार
हैबतपुर में रामलीला महोत्सव के लिए आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा किया गया भूमि पूजन
कल का पंचांग, 7 जून 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 16 नवंबर 2022, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 5 फरवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कायस्थ समाज ने की भगवान श्री चित्रगुप्त व कलम दवात की पूजा, विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
आज का पंचांग, 5 जनवरी 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 6 जुलाई 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 21 जनवरी 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आज का पंचांग, 6 नवम्बर, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
शिवालिक होम्स सोसाइटी में मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना के साथ शुरू हुआ नवरात्र महोत्सव