शूगर के मरीजों को आलू, चावल व चीनी को देनी होगी तिलांजलि

Greater noida:दिनांक 02-06-2018 को सम्मति प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में परिचर्चा का आयोजन किया गया| इस परिचर्चा में प्रकाश डालने हेतु एलडिको गर्ीन मीडोज सीनियर सिटीज़न ग्रुप के सदस्यों के साथ डाक्टर राजेश कुमार सिंह ने भाग लिया। प्रारंभिक उपस्थिति की औपचारिकता के उपरान्त डाक्टर राजेश ने कक्ष में प्रवेश किया और आपसी अभिवादन के बाद उन्होंने अपनी बात प्रारंभ की। उन्होंने मुख्य रूप से Asthma, Bronchitis, Diabetes, High Blood pressure जैसी लाइलाज बीमारियों की प्राकृतिक रूप से इलाज करने पर प्रकाश डाला। उनके द्वारा बताया गया कि इस पद्धति से इलाज में दवाओं की आवश्यकता नहीं होती है,अपितु अपने रहने -सहन में परिवर्तन करना होगा। हमारे खान -पान व रहन सहन में आराम तलबी, कसरत न करना तथा स्वाद के कारण अलाभकारी भोजन करना सेहत बिगड़ने का मुख्य कारण है। उन्होंने उक्त सभी बीमारियों के इलाज के लिए संछिप्त में क्या खाएं और क्या न खाएं तथा सेहत के लिए शारीरिक करतें किस प्रकार की होनी चाहिए, इस पर प्रकाश डाला और उपस्थित सदस्यों के प्रश्नों के उत्तर दिए। मुख्य रूप से निम्न बातों का हमें ध्यान रखना चाहिए -समय से खाना चाहिए,रात में खाना खाने के बाद कुछ टहलना चाहिए|किसी भी मरीज को बीमारी से निजात पाने के लिए सबसे पहले यह प्रण करना होगा कि हमें इस बीमारी से निजात पाने के लिए उस किसी काम को नहीं करना होगा जिससे यह बीमारी बढ़ सकती है। हफ्ते में एक बार उपवास जरूरी है। शूगर के मरीजों को आलू, चावल व चीनी को तिलांजलि देनी होगी। फास्ट फूड सीधी ग्लूकोज बनाते हैं इन्हें भी दूर रखना चाहिए। खाने में मोटा अनाज, बदल बदल कर दालों व बीन्स को खाना चाहिए।

यह भी देखे:-

यूपी के जिलों में 1 जुलाई से होगी बारिश, अगले 2 दिनों तक झेलनी होगी उमस और गर्मी
India Corona Cases: 30 हज़ार नए मामले , अकेले केरल में मिले लगभग 20 हजार मामले
मोबाईल लूट कर भाग रहे बदमाश कैब से टकराए, पहुंचे अस्पताल , एक नाजुक
कोविड-19 वैश्विक महामारी पर गौतमबुद्ध नगर में अधिकारीयों की बैठक , क्वारंटाइन सेंटर के रखरखाव पर ह...
गौतमबुद्धनगर में 1 से 7 जुलाई तक मनाया जायेगा वन महोत्सव, लगभग साढ़े चार लाख वृक्ष होगें रोपित- डीए...
Google New Rules : 18 साल कम हैं, तो जान लें इंटरनेट इस्तेमाल के नये नियम
कल का पंचांग, 12 नवंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
बिजनेसमैन से मोबाइल फोन, क्रेडिट कार्ड व कैश लूटा
रद नहीं होंगी 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, एक जून तक नई तारीखों का एलान संभव
ग्रेटर नॉएडा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलोजी-आईपीयू कॉलेज के ओरिएंटेशन प्रोग्राम के साथ शैक्ष्रिक सत्र का ...
दिल्ली में सरकार का मतलब होगा उपराज्यपाल, गृह मंत्रालय ने लोकसभा में पेश किया बिल, भड़के अरविंद केजर...
महिला प्रोफ़ेसर से लूट कर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर , डेढ़ लाख का था ईनाम
रोटरी क्लब ने लगाया रक्त दान शिविर
जी .डी. गोयंका स्कूल में मनाया गया ग्रेजुएशन डे
मीडिया कर्मी अतुल अग्रवाल के साथ गन प्वाइंट पर लूट, निजी चैनल मे है संपादक सूझबूझ से बची जान
गैंगस्टर में वांटेड बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल