धारदार हथियार से युवक की गर्दन रेतकर हत्या
ग्रेटर नोएडा। दादरी कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड सूरत बैंड के पीछे बीती रात अज्ञात हमलावरों ने एक मजदूर की गला रेतकर हत्या कर दी। हमलावरों ने मजदूर की गर्दन धड़ से अलग कर दी थी। और शव को फेंक कर फरार हो गए। तड़के राहगीरों ने शव को पड़ा देख पुलिस को सूचना दी।
गुरुवार की बीती रात दादरी क्षेत्र के सूरज बैंड के पास कुछ हमलावरों ने एक मजदूर रहमान निवासी मध्य प्रदेश की गला रेतकर हत्या कर दी हमलावरों ने राजू के ऊपर धारदार हथियार से हमला किया था। क्योंकि गर्दन धड़ से अलग पड़ी हुई थी। मजदूर दादरी कस्बे में किराए पर रहता था। मिली जानकारी के अनुसार तड़के राह से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और मामले की जांच कर रही है।
सीओ दादरी निशांत शर्मा का कहना है कि बीती रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच कर रही है। पीड़ित के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है।
