ग्रेटर नोएडा : धरने पर पहुंचे राकेश टिकैत, 18 जून को होने वाले अधिवेशन में हो सकता है बडा फैसला

ग्रेटर नोएडा : नोएडा। भारतीय किसान यूनीयन का 11 वें दिन भी धरना जारी रहा। धरने के दौरान भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत कार्यकताओं से मिलने पहुंचे।

मीडिया प्रभारी नरेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज के धरने की अध्यक्षता पूरन सिंह ने कि व संचालन पवन खटाना ने किया। धरने में राकेश टिकैत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाकियू के बैनर तले हो रहे धरने का मकसद किसान को उसका हक दिलवाना है। तेज धूप में बैठा किसान अधिकारियों को नजर नहीं आ रहा है।
अगर जल्द ही कोई कार्यवाही प्रशासन की ओर से नहीं की गई तो भाकियू विवश होगा आंदोलन करने के लिए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि आगमी 18 जून को राष्ट्रीय अधिवेशन हरिद्वार में होने जा रहा है। यदि गौतमबुद्धनगर अधिकारी समय से किसानों की मांगें नहीं मानते तो इस अधिवेशन में धरने की आगे की रणनीति भी तय की जाएगी और ठोस निर्णय लिया जाएगा। जिलाध्यक्ष मनोज मावी ने कहा कि प्राधिकरण व प्रशासन किसानों के साथ वादाखिलाफी करता आया है। इसके लिए सभी को एक होकर काम करना होगा। आज के धरने में महेन्द्र सिंह चिरौली, अजयपाल शर्मा, बाबा बलराज,सुभाष चौधरी, बाबा लज्जा राम, सुनील प्रधान, गजेन्द्र चिौधरी, रविन्द्र भाटी, सुनील दायेमा, विपिन तंवर, डॉ नरेन्द्र तंवर, जिलाध्यक्ष मनोज मावी, महेन्द्र मुखिया आदि मौजूद थे।

यह भी देखे:-

वाराणसी : योग गुरु डॉ. याज्ञवल्क्य ने बताई योग की खूबियां, हर मर्ज़ की एक दवा योग
MLC शिक्षक चुनाव में श्रीचंद शर्मा ने दर्ज किया शानदार जीत
एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप: भारत के सात पदक पक्के, आज से शुरू हो रहा टूर्नामेंट
दादरी में विकास कार्यों की रफ्तार तेज, विधायक तेजपाल नागर ने जनता से संवाद कर GST सुधारों पर की चर्च...
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: रिकॉर्ड समय में रनवे तैयार, इंडियो विमान की ऐतिहासिक लैंडिंग
छात्रा ख़ुदकुशी मामले में कांस्टेबल सस्पेंड
मुख्यमंत्री ने कहा, अस्पतालों की होगी जिओ मैपिंग, एक क्लिक पर मिलेगी पूरी जानकारी
वैष्णो देवी की फोटो वाला सिक्का करा सकता है तगड़ी कमाई, मिलेंगे 10 लाख
सीएम योगी आदित्यानाथ ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज
जेवर विधायक से आश्वासन मिलने पर लोगों ने खोला जाम , ट्रक के कुचलने से दो की हुई थी मौत
किसान पुत्र का सिविल सेवा में हुआ चयन, ग्रेनो के चिटहेरा गांव में ख़ुशी की लहर, जानिए अलोक भाटी के सं...
फाटक संख्या 138/सी पर मरम्मत कार्य के चलते 10 दिनों तक आवागमन बंद, जनसामान्य वैकल्पिक मार्ग का करें ...
जानें WhatsApp की शानदार ट्रिक, बिना टाइप किए ऐसे भेज सकते हैं मैसेज
LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी का देश के नाम संबोधन, कई मुद्दों पर कर सकते हैं बात
असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर फायरिंग करने वाले सचिन व शुभम गुर्जर की रिहाई होने पर दुरियाई गांव में ...
किसान आंदोलन: यूपी गेट पर शाम तक नहीं पहुंची ममता बनर्जी, इंटेलिजेंस एजेंसियां दिनभर रहीं अलर्ट पर