नॉलेज पार्क पुलिस ने किए 10 शातिर लुटेरे गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के आई आई एम टी कॉलेज के पास से बीती रात चेकिंग के दौरान 10 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से लूटी हुई बाइक, तमंचा, चाकू बरामद किए गए। इन सभी लुटेरे पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। यह शातिर किस्म के लुटेरे बताये जा रहे हैं।
रविवार की बीती रात चेकिंग के दौरान 10 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से लूट की बाइक, तमंचा, जिंदा कारतूस चाकू व रुपए बरामद किए गए हैं। यह शातिर किस्म के लुटेरे हैं। पुलिस पड़ताल में इनकी पहचान जतन सिंह पुत्र महाराज निवासी बागपत, विपिन भाटी पुत्र ब्रहम सिंह निवासी दादरी, बलराम पुत्र ओमवीर सिंह निवासी बागपत, सिकंदर शर्मा पुत्र भोले शर्मा निवासी बिहार, आकाश पुत्र सुभाष निवासी दिल्ली, दीपक पुत्र प्रीतम सिंह निवासी दादरी, अयूब अली पुत्र गुलशेर निवासी अलीगढ़, अबरार पुत्र अनवर निवासी घोड़ी बछेड़ा, आशीष पुत्र मधुकर निवासी बुलंदशहर, रोहित पुत्र सतीश निवासी बागपत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लूटे हुआ समान बरामद किया गया है। यह लूट को अंजाम दिया करता था। इनका का तरीका बस स्टैंड चौराहे पर वह अंधेरे मैं राहगीरों को अकेले का फायदा उठाकर लोगों के साथ तमंचे के बल पर लूट किया करते थे। यह गिरोह हाईवे पर भी सक्रिय था। लोगों को रोडवेज का बहाना कर उनके साथ लूट किया करते थे। यह गैंग दिल्ली एनसीआर में काफी समय से सक्रिय था। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह सैकड़ों लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। इनसे कई लूट की घटनाएं का खुलासा हुआ है। पुलिस ने पकड़ कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। और मामले की जांच कर रही है।
एसएसपी डॉ अजय पाल शर्मा का कहना है कि नॉलेज पार्क पुलिस ने एक गिरोह के 10 शातिर लुटेरे गिरफ्तार किए गए हैं। जिनके पास से लूट का सामान अवैध तमंचा बरामद किए गए हैं। यह गिरोह काफी समय से लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इनका लूट का तरीका लोगों को अकेला देख अंधेरे का फायदा उठाकर उनके साथ लूट किया करते थे। यह सभी शातिर किस्म के लुटेरे हैं। इनके खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी देखे:-

कैंची लगने से नवजात की मौत
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर जेवर में ऐतिहासिक पदयात्रा और जनसभा का आयोजन
छठ पूजा की तैयारियों को लेकर डीएम ने किया कालिंदी कुंज घाट का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा निर्द...
स्कूल के दिनों में गोलकीपर रह चुके सीएम पटनायक का हॉकी को नया जीवनदान, फिर से बेहतर दिनों की उम्मीद
गैंगस्टर में वांटेड बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल
महिला शक्ति सामाजिक समिति महिलाओं को करेगी जागरुक
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ, अधिवक्ताओं क...
ज्योतिर्लिंग घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग का आह्वान करते हुए संकट मोचन महायज्ञ श्री बालाजी महाराज को समर...
दो दिनों में मिले डेंगू के 16 मरीज
30 दिसंबर को ग्रेटर नोएडा में संयुक्त मोर्चे की महापंचायत की तैयारी में जुटे संगठन
ग्रेटर नोएडा : इंडिया एक्सपो मार्ट में इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर शुरू
रंजिश में हुई किसान की हत्या , एक आरोपी गिरफ्तार
नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़े असलाह तस्कर, पिस्टल व तमंचा बरामद
दो दिन से लापता मासूम की का शव पड़ोसी के घर में पीठ पर लादने वाले बैग में खूंटी पर लटका मिला. बदबू आ...
PARA ASIAN GAMES 2018 में वरुण भाटी ने झटका सिल्वर मेडल , गाँव में ख़ुशी की लहर
आई0टी0आई0,10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए रोजगार प्राप्त करने के लिए सुनहरा अवसर