पुलिस ने किया बिजली घर में हुई डकैती का खुलासा

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र डेल्टा टू के बिजली घर में कोई बीते दिनों 18 मई की रात्रि में डकैती के मामले में सूरजपुर पुलिस ने खुलासा किया है। जिसमें चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से लूट का लगभग 40 लाख का माल बरामद किया गया है। लूट की पूरी घटना ठेकेदार के चालक ने ही रची थी।
18 मई की रात्रि में डेल्टा टू बिजली घर के पीछे से तार काट कर दीवार फांदकर बिजली घर में बदमाश घुस गए थे। और बदमाशों ने बिजली घर में सो रहे ठेकेदार के मजदूरों को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर बिजली घर में लूटपाट की थी। सारा सामान गाड़ी में भर कर फरार हो गए थे। बिजली घर मैं बदमाशों द्वारा दीवार पर लगे तार काटकर बिजली घर में 2 दिन पूर्व ही आया हुआ विदेशी कंपनी का माल जिसका प्रयोग बिजली घर में किया जाना था। बदमाश उसे लेकर फरार हो गए थे। जिसकी कीमत लगभग 60 लाख बताई जा रही थी। बदमाश बिजली घर में सो रहे मजदूरों के साथ मारपीट कर कमरे में मजदूरों को बंद कर गए थे। जिनकी सूचना प्रोजेक्ट मैनेजर पवन ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही थी। बीती रात चेकिंग के दौरान साकीपुर गोल चक्कर के पास से संदिग्ध वाहन को रुकवाने का प्रयास किया गया। लेकिन पुलिस को देखकर वह अन्य दिशा में भागने लगा। पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पड़ताल में टाटा 407 माल के साथ पुलिस ने 4 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। जिनकी पहचान चांद पुत्र निवासी बुलंदशहर, योगेश पुत्र गोविंद निवासी कासना,
प्रफुल्ल कुमार पुत्र मिलन कांति सरकार निवासी कासना, कामिल पुत्र कमरुद्दीन निवासी दादरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटा हुआ सामान गाड़ी अवैध तमंचा बरामद किए गए हैं। यह लूट का सामान मोमिन कबाड़ी निवासी दादरी को बेचा करते थे। वही जांच में पता चला है कि मनीष पुत्र कुंवरपाल, महेंद्र बाबूलाल, शहजाद अभी फरार हैं। यह चारों इनसे लूट करआया करते थे। और लूट का सामान खरीदा करते थे। पुलिस ने बताया कि प्रफुल्ल कुमार एनपीसीएल कंपनी में एक ठेकेदार का ड्राइवर है। जब बिजली घर पर माल आया तो उसने मजदूर बुलाने के लिए मोमिन कबाड़ी से संपर्क कि
कर बताया था। चालक ने बताया कि बिजली घर में काफी महंगा सामान आया हुआ है। उसी के अनुसार 18 मई रात्रि में बिजली घर पर लूट का ताना बाना बुना और हथियार के बल पर बिजली घर में प्रवेश कर लूटपाट कर फरार हो गए। पुलिस ने इन्हें पकड़ कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
एसएसपी डॉ अजय पाल शर्मा ने बताया कि 18 मई को बिजली घर में हुई लूट के मामले में पुलिस ने चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से लूट का सामान भी बरामद किया गया है। लूट का ताना-बाना एनपीसीएल में तैनात ड्राइवर ने अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया था। अभी इसमें चार आरोपी फरार हैं। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी देखे:-

भारत-अमेरिका के बीच बढ़ेगा सैन्य इंगेजमेंट, कई समझौतों पर दोनों रक्षा मंत्रियों की बातचीत
शारदा यूनिवर्सिटी में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन
सितंबर-अक्टूबर तक शुरू हो सकता है बच्चों का टीकाकरण-डॉ रणदीप गुलेरिया, निदेशक AIIMS
LIVE Parliament Monsoon Session: विपक्ष के भारी हंगामे के बीच, सोमवार तक लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
जनपद में प्रत्येक पीड़ित की शिकायत सुन, समाधान करें डीएम-एसएसपीः मुख्यमंत्री
वकील के एटीएम से निकाले 80 हजार
संस्कार: स्कूल की जितनी जिम्मेदारी अभिभावकों की भी उतनी ही हिस्सेदारी, पढें ये विशेष ख़बर
नवरात्र सप्तमी पर बिलासपुर में धूमधाम से निकाली गयी माँ काली की शोभायात्रा
Air India से यात्री करने वाले 45 लाख यात्रियों का डाटा हुआ लीक, क्रेडिट कार्ड से लेकर सभी जरूरी जानक...
नकली सीमेंट बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का दादरी पुलिस ने किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
दिल्ली - एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज
सब्जी विक्रेता को मारी गोली, उपचार के दौरान मौत, लूट की आशंका
आनन-फानन में राष्ट्रीय संपत्ति बेचना देशहित में नहीं- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी
सेंट जोसेफ स्कूल का शत-प्रतिशत परीक्षाफल: बारहवीं में शाश्वत, सुहानी और सक्षम ने मारी बाज़ी, दसवीं म...
पेट्रोल पम्प कैशियर से लूट करने वाला बदमाश पुलिस एन्काउंटर में घायल 
दीवार गिरने से हुई मौत के मामले में हुई गिरफ्तारी