ग्रेटर नोएडा : महापंचायत के दौरान जिला प्रशासन से बीकेयू की वार्ता विफल, धरना जारी

ग्रेटर नोएडा। आज बीकेयू (भारतीय किसान यूनियन) के बैनर तले सूरजपुर स्थित कलक्ट्रेट में महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में जिले भर के किसानों के परिवारों ने हिस्सा लिया। इस धरने में महिलाओं व बच्चों ने बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया। एनसीआर मीडिया प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि आज के धरने के दौरान हुई महापंचायत में किसानों ने जिलाधिकारी का घेराव किया। घेराव के दौरान किसान परिवार की महिला को चोट आई और गर्मी के चलते धरनारत किसान की तबीयत बिगड़ गई। जिसके लिए मौके पर एंबुलेंस को बुलाया गया।

घेराव के दौरान डीएम ने किसानों के साथ वार्ता की। जिसमें आश्वासन दिया गया कि तीनों प्राधिकरणों के सीईओ साथ किसानों की वार्ता करवाई जाएगी।

आश्वासन से असंतुष्ट किसानों ने वार्ता को विफल बताते हुए अपना धरना जारी रखा। धरने के दौरान हुई पंचायत की अध्यक्षता महाराज सिंह ने की और संचालन गजेन्द्र चौधरी व पवन खटाना ने किया।

पंचायत में राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह, दिल्ली प्रदेश महिला अध्यक्ष पूनम चौधरी,महेन्द्र सिंह चिरौली, पूरन पहलवान, बाबा लज्जाराम, जीवन सिंह, सुभाष चौधरी, इन्द्र अवाना, बाबा बलराम, तुरमल सिंह, सरदार मंजीत सिंह आलोक सिंह हरेंद्र भाटी राहुल नंबरदार संदीप अमृत पुरम अंजू पुंडीर ममता शर्मा बलवीर महाशय, अशोक, सुरेन्द्र नागर, देशराज जगनपुर, जगत, धर्मपाल, श्वामी, सुनील प्रधान, हरेंद्र चौधरी रविंद्र भाटी प्रदीप अंबावता सुदेश,सुनीता,मुनेश,क्रांति,सुकान्त,कविता,रविन्द्र भाटी ,अनिल,गीता प्रधान, मूलचंद सोलंकी विक्रम शर्मा गजेंद्र नगर पवन,जोगिंदर कसना,बिजेन्दर, आदि हजारों किसान मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

बर्थडे पार्टी में केक के साथ मौत का खेल: दोस्त ने दोस्त को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट
इको फ्रेंडली बर्तन और पेपर बैग बनाना सिखाया
करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने मनाया छठवां स्थापना दिवस , आयोजित की गई कई प्रतियोगिताएं
महाराष्ट्र : उद्धव ठाकरे आज करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात, मराठा आरक्षण समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
जेवर के विकास में महिलाएं भी बनेंगी भागीदार : धीरेन्द्र सिंह, बदलते जेवर की बदलती मातृशक्ति
समाजवादी पार्टी बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मलेन में बोले सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर , भाजपा ने देश को किय...
कोरोना संक्रमण: प्लाज्मा लेने वालों को तीन महीने से पहले वैक्सीन नहीं
UP ELECTION 2022 : बीजेपी ने जारी की 107 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट
उत्तर प्रदेश : महिला पर फायरिंग कर भाग रहे ईनामी बदमाश को पुलिस ने मार गिराया
अखाड़ों में कुंभ समाप्ति की घोषणा को लेकर विवाद शुरू, जानिए क्या कहना है बैरागी अणियों का
पंजाब कांग्रेस में सुलह की कोशिश, सीएम चरणजीत चन्नी से मिले नवजोत सिंह सिद्धू; जानें- अब क्या होगा
विश्व एड्स दिवस पर आईआईएमटी में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम
नवनीत सिकेरा को बनाया गया चुनाव पर्यवेक्षक, यूपी से जाएंगे 24 आईपीएस अफसर
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को  'समर्पण दिवस' के रूप में मनाया
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन पूर्वी दिल्ली शाखा के अध्यक्ष का अलंकरण समारोह
आगामी “फिल्म गणपत” का प्रमोशन और ट्रेलर लॉन्च करने गलगोटिया यूनिवर्सिटी पहुंचे टाइगर श्रॉफ और कृति स...