ग्रामीण पत्रकारिता ही असली भारत की तस्वीर है – रामपाल रघुवंशी

ग्रेटर नोएडा।  ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गौतम बुद्ध नगर शाखा द्वारा कासना खेरली नगर निकट ग्राम पतलाखेडा स्थित प्रधान धर्मवीर सिंह भाटी के आवास पर एसोसिएशन के स्थापना दिवस व संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि एवं जिला अध्यक्ष पद पर नंद गोपाल वर्मा का एक दशकीय कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष में आयोजित हुआ। इस अवसर पर संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर लाल संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर लाल की पुंयतिथि पर वृक्षारोपण किया गया। तथा बाद में एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नंद गोपाल वर्मा की अध्यक्षता में पर्यावरण से सरोकार नामक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित सदस्यों व पदाधिकारियों के अलावा जिले व बाहर से आए कवि, वह पत्रकार बंधुओं ने पर्यावरण से सरोकार की व्याख्या करते हुए अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दैनिक चेतना मंच के संपादक  रामपाल सिंह रघुवंशी ने ग्रामीण पत्रकार की उपयोगिता ,एसोसिएशन की भूमिका, पर्यावरण से सरोकार और वर्तमान परिवेश में पत्रकारों की भूमिका आदि विषयों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता मुश्किल भरी है ग्रामीण पत्रकारिता ही असली भारत की तस्वीर है क्योंकि गांव में ही भारतीय सभ्यता व संस्कृति तथा शुद्ध पर्यावरण जैसी विरासत राष्ट्र संजोये हुए हैं जिसका ग्रामीण पत्रकार संसाधनों के अभाव के चलते भी अपनी कलम के जरिए आम जनता को असली भारत के दर्शन कराता है मुख्य वक्ता हरी अंगीरा ने ग्रामीण पत्रकार ग्रामीण पत्रकारों द्वारा समाज के हर पहलू पर सर्जनात्मक संरचना का प्रवर्तक बताते हुए पर्यावरण, महिला सुरक्षा गरीब भोज शराबबंदी और महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी के लिए लाल कपड़ा आंदोलन के जरिए जन जागरूकता पर जोर दिया इसी अवसर पर एसोसिएशन से निकले व उभरे 5 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया इससे पूर्व ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन व अन्य पत्रकारों ने संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर लाल को श्रद्धांजलि व्यक्त की तथा उनकी याद में वृक्षारोपण किया संचालन महामंत्री साजिद भाटी ने किया अंत मे संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर लाल को उनकी 27 वी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्दांजिली अर्पित की। इसअवसर पर एसोसिएशन से निकली उभरती प्रतिभाएं पत्रकार प्रवीण भारतीय, दिनेश भाटी, ठाकुर हरीश कुमार सिंह, रामपाल सिंह रघुवंशी आदि को सम्मानित किया गया साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकार साहित्यकार एवं कवि का भी शॉल ओढहा कर गर्मजोशी के साथ स्वागत व सम्मान गया।
प्रताप सिंह भाटी, रूपचंद रवि,संजय चौहान, पशुपतिनाथ उपाध्याय,बिजेंद्र सिंह सिसोदिया, आशीष कुमार, कृतपाल सिंह, विनय शर्मा, प्रभात शर्मा, विवेक नागर, अम्बर मांगलिक, वारिस अली, शफी मोहम्मद सैफी, अविनाश कुमार, घनश्याम पाल निर्मल, मुस्तकीम खान, मास्टर दिनेश कुमार,खालिद सैफ़ी, धर्मवीर भाटी मूलचन्द शर्मा, संतराम भाटी, अरूण नागर, जितेन्द्र सिसोदिया, राहुल कुमार, सतीश श्रीवास्तव, विक्रम सिंह डॉक्टर दिनेश अग्रवाल,संदीप भाटी,सुरेंद्र भाटी ,विकास सिंह, भी मौजूद रहे

यह भी देखे:-

संसद में हुड़दंग : विपक्ष की खुल गई पोल, महिला सांसदों ने मार्शल से किया दुर्व्यवहार
दर्दनाक: सड़क हादसे में दंपत्ति समेत एक ही परिवार के तीन की मौत, मचा कोहराम 
दशहरा महोत्सव का होगा भव्य आयोजन , श्री धार्मिक रामलीला कमेटी की तैयारी को लेकर हुई बैठक
ग्रेनो प्राधिकरण में कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस , हर नागरिक तक प्राधिकरण की सेवाएं सहज रूप से पहुं...
हिन्द समाज सेवा समिति का राष्ट्रीय स्तर पर हुआ विस्तार
सेक्टर डेल्टा टू: बन्द पड़े खाली प्लॉटों में उगी बड़ी बड़ी झाड़ियां, आए दिन निकल रहे हैं सांप बिच्छू...
यू.पी. रेरा की बड़ी पहल: 9 जिलों में ₹3,200 करोड़ की 16 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी
एकेटीयू द्वारा समय पर दाखिलों की अनुमति न देना ,कॉलेज प्रबंधन व छात्रों के लिए बना चुनौती, जल्द निका...
30 दिसंबर को ग्रेटर नोएडा में संयुक्त मोर्चे की महापंचायत की तैयारी में जुटे संगठन
मनरेगा बचाओ संग्राम: नई बस्ती ग्राम पंचायत में विशाल ग्राम चौपाल
सेंट जॉसेफ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
टूटी सड़कों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा विधायक गहरी नींद में सोए हुए हैं : मनोज चौधरी
इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2022-23 में अब तक का सर्वाधिक राजस्व दर्ज किया
बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत की पहल: रोटरी क्लब ने वितरित की खाद्य सामग्री और दवाइयाँ
जुमे की नमाज को लेकर पुलिस विभाग रहा अलर्ट, डीसीपी ने किया पैदल मार्च
मीट की दुकानों को बंद कराने के लिए पुलिस को सौंपा ज्ञापन