महिला पर तमंचा ताना दी जान से मारने की धमकी
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के हैवतपुर कालोनी में एक युवक ने महिला पर तमंचा तान दिया। और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी। उसी दौरान आरोपी ने महिला पर तमंचा तान कर फरार हो गया। आरोपी युवक का तमंचा लहराते हुए सोशलमीडिया पर वीडियो वायरल हो गया।
शनिवार को महिला सलमा निवासी हैवतपुर दुकान पर सामान लेने के लिए गई हुई थी। उसी दौरान आरोपी कमल से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उसी दौरान आरोपी ने महिला सलमा पर तमंचा तान दिया। और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। वहां देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी ने महिला पर तमंचा तान दिया। वहां मौजूद लोगों ने इसकी वीडियो बना ली। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो में आरोपी महिला पर तमंचा तान ते हुए दिखाई दे रहा है। और महिला के परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। महिला का कहना है कि आरोपी गुंडा प्रवृत्ति का है। वह आए दिन लोगों से लड़ता झगड़ता रहता है। लेकिन पुलिस उस पर कोई कार्यवाही नहीं करती है। आरोपी पहले भी कई लोगों के साथ मारपीट कर चुका है। महिला ने इसकी शिकायत बिसरख कोतवाली में जाकर की है। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
बिसरख कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी का कहना है कि हैबतपुर कलोनी की रहने वाली महिला और उनके परिवार के साथ एक युवक ने तमंचा तान दिया है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।