जेवर टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस वे के जेवर टोल प्लाजा पर शुक्रवार को क्राइम फ्री इंडिया फ़ोर्स संगठन ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। जिसमे किसानों व क्षेत्रीय लोगो के लिए उनकी आईडी के आधार पर टोल फ्री किये जाने की मांग की। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मांग जल्द पूरी न हुई तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
यमुना एक्सप्रेस वे के जेवर टोल प्लाजा पर शुक्रवार को क्राइम फ्री इंडिया संगठन के सैंकड़ों कार्यकर्ता जमा हुए। यहां संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान अमित भाटी ने कहा कि यमुना एक्सप्रेस वे को किसानों व क्षेत्रीय लोगों के लिए उनकी आईडी के आधार पर टोल फ्री किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों से टोल के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। जिसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। इसके बाद यमुना एक्सप्रेस वे की ओर से पहुंचे ईश्वर सिंह को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया और धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस मौके पर प्रवीण भारतीय राष्ट्रीय अध्यक्ष करप्शन फ्री इंडिया, विकास नागर, राजसिंह प्रधान, रघुराज भाटी ,दिनेश आर्य, बालकिशन प्रधान, बलवीर प्रधान, रामफल सिंह, भारत सिंह, करतार नागर, शुभम माहेश्वरी, मोहित भाटी, पपेश नागर, लाला फौजी, लाल भाटी, सुनील शर्मा, सुमित भाटी, नितिन शर्मा, ललित भाटी, कमल नागर , रोहताश नागर समेत सेकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
