शराबी ने की बुजुर्ग महिला के साथ अश्लील हरकत

ग्रेटर नोएडा। दनकौर कस्बे में सोमवार रात शराब के नशे में एक व्यक्ति द्वारा बुजुर्ग महिला के साथ अश्लील हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पुत्र की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के परिजन का आरोप है कि पुलिस दो दिन तक मामले को दबाने में लगी रही।
दनकौर की रहने वाली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला सोमवार रात करीब आठ बजे अपने घर के बाहर चारपाई पर बैठी थी। आरोप है कि इस दौरान दनकौर के प्रेमपुरी मोहल्ला निवासी वसीम ने वहां पहुंचकर शराब के नशे में महिला के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। पीड़िता को रात में दिखाई नहीं देता है। अश्लील हरकत करते हुए आरोपित को पीड़िता ने शोर मचा दिया। मां की आवाज सुनकर पीड़िता का बेटा व अन्य परिजन मौके पर आ गए जिन्हें देखकर आरोपित भाग निकला। आरोपित कुछ दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से आया है। आरोप है कि घटना के दो घंटे बाद दोबारा पीड़िता के घर आया, लेकिन घर में भीड़ होने के चलते भाग गया। परिजन का आरोप है कि शिकायत करने के बाद पुलिस दो दिन तक मामले को दबाने का प्रयास करती रही। बुधवार को पीड़िता के बेटे ने दनकौर कोतवाली में आरोपित के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वितीय पीयूष कुमार का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप बेबुनियाद है।

यह भी देखे:-

प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने का आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार
दोस्त की निर्मम हत्या करने वाले पांच दोस्त गिरफ्तार
पत्नी के ऊपर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में बंद घरों में चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय, बंद घरों में की चोरी
चोरी, लूट, डकैती मर्डर में वांटेड बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल   
पारिवारिक विवाद होने पर साढू ने मारी गोली
मोटरसाईकिल लूट कर भाग रहे बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल
ग्रेटर नोएडा में करंट से कर्मचारी की मौत, परिजनों ने जताया संदेह
स्क्रैप के बिजनेस में मांगी रंगदारी, 9 पर मुकदमा दर्ज
सुमित गुर्जर एनकाउंटर मामला : सीबीआई जांच के लिए अड़े परिजन , राजनीतिकरण शुरू
मुठभेड़ में सुंदर भाटी गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, पुलिस पर की थी फायरिंग
देह व्यापार में वांटेड आरोपी गिरफ्तार 
लिव-इन में खूनी विवाद: प्रेमी की चाकू मारकर हत्या, प्रेमिका गिरफ्तार
दुबई भेजने के नाम पर 560 युवकों से ठगी , एक गिरफ्तार
लूट, चोरी जैसे मामले में वांटेड पांच हज़ार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
JAYPEE RESORT में कुक का खून से लथपथ शव मिला, जांच में जुटी पुलिस