लिफ्ट देकर लूटने वाले शातिर लुटेरे गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के गौर सिटी गोल चौक के पास बीती रात चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार सवारों को रुकवाने का प्रयास किया गया। लेकिन कार सवार पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। जिनके पास से 17 हजार रुपए नकद अवैध तमंचे एटीएम कार्ड लूटी हुई कार चाकू बरामद कि गया है। यह बदमाश लिफ्ट देकर लोगों के साथ लूटपाट किया करते थे।
सोमवार की रात चेकिंग के दौरान गौर सिटी गोल चक्कर पर संदिग्ध कार को रुकवाने का प्रयास किया गया। लेकिन कार सवार पुलिस को देख अलग दिशा में भागने लगे। पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी कर पांच शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान राजू पुत्र दलीप निवासी बुलंदशहर, बंटी पुत्र तेजवीर निवासी बुलंदशहर, अरुण पुत्र सोनपाल निवासी दनकौर, सचिन पुत्र बृजपाल निवासी दनकौर, सुभाष पुत्र राजपाल निवासी दनकौर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस पड़ताल में जिनके पास से 17 हजार नकद एक लूट की कार दो अवैध तमंचा दो चाकू मोबाइल एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि यह शातिर किस्म के लुटेरे हैं। शहर के मुख्य स्थानों से बस स्टैंड से सवारियों को लिफ्ट देकर उनके साथ हथियार के बल पर एटीएम कार्ड से पैसे निकलवा थे। उन्हें सुनसान स्थान पर फेंक कर फरार हो जाते थे। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह काफी समय से जनपद में लिफ्ट देकर लोगों के साथ लूट की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। सवारियों से नकद रुपए लूट लिया करते थे। एटीएम कार्ड से भी हथियार के बल पर डरा-धमकाकर पैसे निकलवा कर लूट किया करते थे। इंसाफ के बदमाशों ने कई लूट की घटनाओं को कबूल किया है। पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
एसपी देहात सुनीति का कहना है कि लिफ्ट देकर सवारियों के साथ लूट किया करते थे। हथियार के बल पर एटीएम से पैसे निकलवाते थे। उन्हें सुनसान स्थान पर फेंक कर फरार हो जाया करते थे। यह शातिर लुटेरे शहर के मुख्य बस स्टैंड पर सवारियों को लिफ्ट देकर उनके साथ लूट किया करते थे।

यह भी देखे:-

ई-कॉमर्स कंपनियों की वेबसाइट पर विज्ञापन चलवाने के नाम पर ठगी करने वाले 20 गिरफ्तार
अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
मॉर्निंग वॉक पर निकली छात्रा का कार सवार ने किया अपहरण, खोज में जुटी पुलिस
पति ने पत्नी और बेटे पर किया धारदार हथियार से हमला, गंभीर रूप से घायल
एटा से फरार इनामी बदमाश दबोचा
ग्रेटर नोएडा : पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए दो पेशेवर बदमाश
बीटा 2 पुलिस ने मुजरा पार्टी व देह व्यापार का किया भंडाफोड़, पांच महिलाओं समेत 36 गिरफ्तार
देखें VIDEO, नोएडा पुलिस एनकाउंटर में दो डकैत घायल
सिपाही के इस हरकत की विडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सस्पेंड
हत्या, डकैती के मामले में तीन जिलों से वांछित बदमाश चंद्रभान पुलिस मुठभेड़ गोली लगने से घायल
अज्ञात साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति से लाखों की ठगी की
मंदिर में दानपात्र का ताला तोड़कर नकदी चोरी
देखें VIDEO, बारात चढ़त के दौरान झगड़ा, फायरिंग फिर मौत
अवैध वसूली करने से रोका तो टोल मैनेजर की कर दी पिटाई
ग्रेनो प्राधिकरण में 6 परसेंट प्लाट को लेकर बड़ा खेल, अफसर प्रबंधक समेत आठ पर मुकदमा दर्ज, मचा हड़कंप
हरिद्वार में युवक की गंगा में कूदकर मौत, दोस्तों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, गिरफ्तार