ग्रेटर नोएडा : कर्नाटक की जीत पर कांग्रेसियों ने मिठाइयाँ बाँट कर मनाई ख़ुशी
ग्रेटर नोएडा : जिला कांग्रेस कमेटी गौतम बुद्ध नगर आज जिला अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह नागर के नेतृत्व में अल्फा कॉमर्शियल बेल्ट ग्रेटर नोएडा में कर्नाटक में हुई जीत पर लड्डू बांटकर खुशी मनाई. कोंग्रेस का कहना है कर्नाटक में जिस तरह से तानाशाही भाजपा सरकार दिखा रही थी उसको माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत हुई. भाजपा सरकार हर जगह अपनी मर्जी के हिसाब से काम करती रही है . हर राज्य में भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने का काम करती है परंतु आज कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत हुई है.
इस जीत के मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी गौतम बुद्ध नगर के कार्यकर्ताओं ने खुशियां मना कर तथा एक दूसरे को मिठाई बांटकर जीत की बधाई दी. इस मौके पर वीरेंद्र सिंह गुड्डू ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र में विश्वास करती है परंतु भाजपा तानाशाही पर काम करती है लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसी तानाशाही बर्दाश्त नहीं करेगी. हमेशा लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे. इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता मनोज चौधरी चौधरी, रिशिपाल, धर्मेंद्र भाटी, राहुल नागर, धारा सिंह चौहान, अमित भाटी, प्रताप सिंह, कमल चावड़ा, नवीन नागर आदि लोग मौजूद रहे.
