जी. डी. गोयंका में पूल पार्टी का आयोजन
ग्रेटर नोएडा : स्वर्ण नगरी स्थित जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में प्री प्राइमरी के छात्रों के लिए त्रिदिवसीय पूल पार्टी का आयोजन दिनांक 16, 17 को अंतरा विद्यालय व 18 को अंतर्विद्यालयी किया गया। जिसके तहत छात्रों ने जल क्रीडा के विभिन्न कार्य कलापों तथा गीत की मधुर गुंजार के साथ नृत्य, कैंड़ी, जूस, पास्ता आदि का भी आनन्द लिया। तरण ताल को ’स्पेन’ पर आधारित थीम से सजाया गया था।
दिनांक 16, 17 को विद्यालय के छात्रों का उत्साह निष्चित रुप से अवलोकनीय रहा। दिनांक 18 को अंतर्विद्यालयी पूल पार्टी में भाग लेने के लिए कई विद्यालयों ने अपनी उपस्थ्तिि दर्ज की जिसमे कृष्णा गुरुकुल प्ले स्कूल, माइल्स आॅफ स्माइल प्ले स्कूल, ब्लूमिंग फ्लावर प्ले स्कूल, लैंड मार्क प्ले स्कूल, तथा वंडर किड्स प्ले स्कूल आदि थे। सभी विद्यालय के छात्रों तथा अध्यापको में अपार हर्षोल्लास दिखायी पड़ा। सभी ने विद्यालय के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि – इस तरह के कार्यक्रम से छात्रांे का मनोबल ही नही विकसित होता बल्कि छात्रों का शारीरिक व मानसिक विकास भी होता है। जिसका आयोजन करने के लिए जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल अग्रणी है और बधाई का पात्र है। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डा0 रेणू सहगल के द्वारा कार्यक्रम की भूरि – भूरि प्रषंसा करते हुए कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देष्य बालकों में भाईचारा, मित्रता आपसी सौहार्द का समावेष करना था।
