लूट में वांटेड बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल

नोएडा : आज शाम पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस और बाईक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गयी . इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिसके जवाब में पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा .

जानकारी के मुताबिक आज शाम फेज 3 पुलिस गढ़ी गोलचक्कर के पास चेकिंग कर रही थी . तभी अपाचे बाईक पर सवार दो लोग आते दिखे . जब पुलिस ने उन्हें रुकने का ईशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी और भागने लगे . पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को घेर लिया और जवाबी कार्यवाही में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जबकि उसका साथ मौके से भाग निकला . घायल बदमाश की पहचान सचिन पुत्र जयपाल निवासी सराय खासी थाना सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर के रूप में हुई है . उसपर दिल्ली और गाज़ियाबाद में कई लूट के मुक़दमे दर्ज हैं. इनमे वो वांटेड चल रहा था. फिलहाल घायल बदमाश धर्मपुरा थाना बादलपुर में रह रहा था . फरार बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस की कोम्बिंग जारी है . इधर घायल बदमाश सचिन को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसका उपचार चल रहा है .

यह भी देखे:-

बोलरो की छ्त बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करना युवकों भारी पडा, पुलिस ने जेल भेज कर बर्थडे को यादगार बना ...
बहनोई की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले दंपति को उम्रकैद
दिनदहाड़े गोलियों की गूंज से दहला ग्रेटर नोएडा, युवक की हत्या – पुरानी रंजिश में सनसनीखेज वारदात, CC...
सड़क पर मृत लहूलुहान अवस्था में मिली युवती
नारियल के साथ गांजा छुपाकर तस्करी का खुलासा
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किया नोएडा में स्वाट टीम-2/सीआरटी के नए कार्यालय का उद्घाटन, आधुनिक सं...
फर्जी लोन और क्रेडिट कार्ड गैंग का पर्दाफाश, 206 कार्ड, 58 पासबुक और टाटा हैरियर कार बरामद
मुठभेड़, कासना पुलिस हत्थे चढ़े ईनामी बदमाश, कई लूट का खुलासा
मोबाईल लूट कर भाग रहे दो बदमाश पुलिस एनकाउंटर  में घायल 
दिल दहलाने वाली घटना, शराब के लिए भाई बना हत्यारा, बहन की गोली मारकर हत्या
पाकिस्तान में टूरिस्ट-छात्र वीजा देकर कश्मीरी युवकों को गुलाम कश्मीर दे रहा आतंकवाद की ट्रेनिंग
पशु चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद 
अवैध हथियार सहित एक गिरफ्तार
रणदीप भाटी–अमित कसाना गैंग का शूटर 50 हजार का इनामी एनकाउंटर में घायल, यूपी एसटीएफ–आगरा पुलिस की संय...
ईनामी  बदमाश समेत दो गिरफ्तार, चोरी की 14 बाईक , स्कूटी व लैपटॉप बरामद 
जिलाधिकारी की सख्त चेतावनी: भू-माफियाओं पर होगी कड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जे ध्वस्त करने के आदेश