पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़े गए गांजा तस्कर
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र के कुलेसरा के पास से दो गांजा तस्करों को बीती रात गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से दो किलो गांजा बरामद की गई है। गांजा तस्करों के खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
बुधवार की बीती रात इकोटेक तीन पुलिस चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान दो संदिग्धों युवकों को जांच के लिए रोका गया। उनके पास से दो किलो गांजा बरामद किया गया है। जिनकी की पहचान विकास पुत्र धीरज निवासी सूरजपुर वह संजीव कुमार पुत्र अशोक निवासी हाथरस के रूप में हुई है। इनमें विकास शातिर किस्म का गांजा तस्कर है। जिसके खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। वह पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है। पुलिस का कहना है कि ये काफी समय से गांजा तस्करी कर रहे थे। और जहां मजदूर किस्म के लोग रहते हैं वहां वह गांजे की तस्करी करते हैं। पुलिस ने विकास और संजीव को पकड़कर एनडीपीएस धारा में न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
इकोटेक 3 कोतवाली प्रभारी राजपाल तोमर का कहना है कि बीती रात चेकिंग के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से दो किलो गांजा बरामद किया गया। उनमें से एक के खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज है। और वह कई बार जेल भी जा चुका है।