कासना पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, पांच शातिर चोर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र के अल्फा एक गोल चक्कर कमर्शियल बेल्ट के पास बीती रात चेकिंग के दौरान पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से 14 मोबाइल फोन, 90 हजार रुपए नकद एक कार अवैध हथियार व जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इन्होंने कई चोरी की घटनाओं को कबूल किया है।
कासना पुलिस बीती रात अल्फा कमर्शियल बेल्ट गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक संदिग्ध कार को रुकवाने का प्रयास किया गया। लेकिन कार पुलिस को देख अलग दिशा में भागने लगी। पुलिस ने चारों तरफ से नाकाबंदी कर कार में सवार पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिन की पहचान वाहिद पुत्र आरिफ निवासी बुलंदशहर, वसीम पुत्र अब्दुल निवासी बुलंदशहर, इरफान पुत्र इश्तेहार निवासी सुल्तानपुरी दिल्ली, अरमान पुत्र अब्दुल निवासी सुल्तानपुरी दिल्ली, आमिर पुत्र अब्दुल निवासी दिल्ली को पुलिस ने गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके पास से 14 मोबाइल फोन एक चोरी की कार 90 हजार रुपए नकद अवैध हथियार व जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। कासना पुलिस का कहना है कि जगत फार्म मोबाइल शोरूम और रेस्टोरेंट में बीती 5 मई की रात में हुई चोरी इन्होंने ही की थी। इन्होंने ही मोबाइल शोरूम व रेस्टोरेंट से लाखों के मोबाइल फोन व नकद रुपए चोरी किए थे। पुलिस ने बताया कि इन्होंने तुगलपुर मार्केट, भंगेल, अल्फा कमर्शियल बेल्ट मार्केट, जगत फार्म मार्केट कि चोरियों को कबूल किया है। ये सभी शातिर किस्म के चोर हैं। इनके ऊपर दिल्ली गौतम बुद्ध नगर में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। यह शातिर चोर देर रात में बंद मार्केटों में अंधेरे का फायदा उठाकर उन्हें अपना शिकार बनाते हैं। पुलिस ने इन्हें पकड़ कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
एसपी देहात सुनीति का कहना है कि बीती रात चेकिंग के दौरान पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चोरी के मोबाइल, चोरी की कार अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। ये दिल्ली गौतम बुद्ध नगर में बंद दुकानों में अंधेरी का फायदा उठाकर चोरी किया करते थे। इनके खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज है।

यह भी देखे:-

अपहृत नाबालिक किशोरी सकुशल बरामद , अपहरणकर्ता गिरफ्तार
डीएम बी.एन. सिंह ने 31और गुण्डों पर लगाया गया गैंगस्टर
विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले गिरोह को नोएडा पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा
तुस्याना भूमि घोटाले में SIT ने जांच शुरू की
एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई! गौतम बुद्ध नगर में 5 बड़े भू-माफिया चिन्हित, डीएम ने दि...
शादी में फ़ोटो शूट करने गए फोटोग्राफर के साथ हुई मारपीट
ग़रीब की प्लॉट पर किया दबंग जीजा ने क़ब्ज़ा
दरोगा का पिस्टल छीनकर भाग रहा था गौरव चंदेल का हत्यारोपी, पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ
निर्माणाधीनसाइट पर लूटपाट करने में विफल रहे बदमाश, गार्ड के लगे छर्रे
जुआ खेलते चार गिरफ्तार
यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक संपन्न, बजट बढ़कर 5575 करोड़ हुआ
95 क्वार्टर हरियाणा मार्क शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
अश्लील फोटो और वीडियो भेज कर 10 गुना लोन की किस्त वसूलने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार
दहेज़ के लिए विवाहिता को घर से निकाला, दस पर मुकदमा दर्ज
नाबालिग को बंधक बनाकर रेप, आरोपी गिरफ्तार 
नवनियुक्त एसएसपी ने थानों का किया औचक निरिक्षण , मची खलबली