डीपीएस ग्रेटर नोएडा में इंटर-डीपीएस राष्ट्रीय एथलेटिक मीट (गर्ल्स ओपन)-2026 का भव्य शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), ग्रेटर नोएडा में 30 एवं 31 अक्टूबर को डीपीएस सोसाइटी के तत्वावधान में इंटर-डीपीएस राष्ट्रीय एथलेटिक मीट गर्ल्स (ओपन)-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देशभर के 44 डीपीएस विद्यालयों की लगभग 250 बालिका खिलाड़ी भाग ले रही हैं।

30 अक्टूबर को आयोजित उद्घाटन समारोह में पद्म भूषण से सम्मानित एवं डीपीएस सोसाइटी के अध्यक्ष वी. के. शुंगलू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में मधु शुंगलू, डीपीएस सोसाइटी की संयुक्त निदेशक सुश्री डॉली चानना, गौतम बुद्ध नगर के जिला खेल अधिकारी परवेज अली तथा डीपीएस ग्रेटर नोएडा की विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य बी. बनर्जी भी उपस्थित रहे। श्री शुंगलू ने खिलाड़ियों के समर्पण और अनुशासन की सराहना करते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच उत्साहपूर्ण मुकाबले जारी हैं। समाचार लिखे जाने तक गोला फेंक स्पर्धा में डीपीएस दुर्ग की अनुषा सिंह ने प्रथम, डीपीएस दुलियाजान (असम) की जन्माशा काश्या एस. ने द्वितीय तथा डीपीएस चंडीगढ़ की गौतमी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

यह भी देखे:-

जे डी कबडडी एकेडमी पहुंची U MUMBA टीम, किया अभ्यास
नोएडा में आयोजित ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में दनकौर के बच्चों का दमदार प्रदर्शन, 15 में से 11 ने ज...
जीबीयू के दो छात्र विशाल नागर एवं निखिल तोमर ने नेपाल में ताईक्वांडो प्रतियोगिता में भारत का परचम लह...
बास्केटबाल स्टेट चैम्पियशिप में साधना भाटी का हुआ चयन , माता ट्रस्ट गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट करा रहा ...
भूटान में अपना लोहा मनवाने वाले ग्रेनो के खिलाड़ियों का हुआ जोरदार स्वागत
एनटीपीसी दादरी में IRSM उत्तरी क्षेत्र वॉलीबॉल प्रतियोगिता–2026 का सफल समापन
अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किए गए गौतमबुद्ध नगर  के डीएम  सुहास एलवाई, तोक्यो पैरालिंपिक में जीता था ...
रयान इंटरनेशनल स्कूल में होगा सीबीएसई नार्थ जोन 1 स्केटिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन
सेंकी स्टीलर्स मँड़ैया की टीम बनी सद्भावना होली कप की विजेता
मेरठ में आयोजित स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता में जिला गौतमबुद्ध नगर के खिलाडियों ने लहराया परचम
उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय रोल बॉल प्रतियोगिता 2021  में गौतमबुद्ध नगर  खिलाड़ियों का हुआ चयन 
"भविष्य " के बच्चों ने खेल प्रतियोगिता में बिखेरा जलवा
समसारा विद्यालय में बच्चों ने देखा पीएम मोदी का फिट इंडिया मूवमेंट का सीधा प्रसारण
बजरंग बोथरा बने जीतो नार्थ जोन के अध्यक्ष,सोनाली हेमंत जैन बनी नार्थ इंडिया महिला विंग की कॉन्वेनर
जूनियर क्रिकेट चैंपियनशिप सीजन 4 : PMCA STRIKERS ने जीता मैच
नोएडा के लाल शिवम मावी ने कर दिया कमाल,  टी-20 सिरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में हुआ चयन