अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचीं कैम्ब्रिज और सहवाग इंटरनेशनल स्कूल की टीमें

देवांश सिंह के 73 और रेयान कोहली के 50 रन से कैम्ब्रिज स्कूल की जीत, श्रेयांश आनंद ने 20 गेंदों पर बनाए 48 रन

ग्रेटर नोएडा। द्वितीय कैम्ब्रिज अंडर-14 इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में कैम्ब्रिज स्कूल, श्रीनिवासपुरी और सहवाग इंटरनेशनल स्कूल, झज्जर ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त दी।

तीसरे क्वार्टर फाइनल में कैम्ब्रिज स्कूल, श्रीनिवासपुरी ने संस्कृति स्कूल, चाणक्यपुरी को छह विकेट से हराया। संस्कृति स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 167 रन बनाए। आरुष ने 51 और दीपांशु भट्ट ने 34 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैम्ब्रिज स्कूल की टीम ने देवांश सिंह के 73 और रेयान कोहली के 50 रनों की मदद से चार विकेट खोकर 171 रन बनाते हुए जीत हासिल कर ली। कैम्ब्रिज की ओर से रायन ने दो विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए देवांश सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

चौथे क्वार्टर फाइनल में सहवाग इंटरनेशनल स्कूल, झज्जर ने वसंत वैली स्कूल, वसंत कुंज को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सहवाग इंटरनेशनल स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 180 रन बनाए। श्रेयांश आनंद ने महज 20 गेंदों पर 48 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जबकि प्रयांशु ने 47 और वीर ने 35 रन बनाए। वसंत वैली स्कूल की ओर से प्रियांन खन्ना ने पांच विकेट झटके। हालांकि, 181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वसंत वैली स्कूल की टीम 68 रन पर ही सिमट गई। श्रेयांश आनंद को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दोनों मुकाबलों में प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार बीसीसीआई लेवल-1 कोच रवि उनियाल ने प्रदान किए। इस अवसर पर डीडीसीए अंडर-16 बालक टीम के सहायक कोच करण हरित ने कहा कि किसी स्कूल की ओर से इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन करना और सही तरीके से क्रिकेट को बढ़ावा देना सराहनीय है। उन्होंने सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सभी टीमों को आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।

शुक्रवार को होंगे सेमीफाइनल मुकाबले

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले कल खेले जाएंगे। पहले सेमीफाइनल में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, नोएडा एक्सटेंशन का सामना अरवाचीन भारती भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विवेक विहार से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में कैम्ब्रिज स्कूल, श्रीनिवासपुरी और सहवाग इंटरनेशनल स्कूल, झज्जर की टीमें आमने-सामने होंगी।

यह भी देखे:-

जीएल बजाज में क्रिकेट लीजेंड ब्रेट ली का आगमन, छात्रों को दिए जीत के मंत्र
प्रथम जिला शितो-रयु मार्शल आर्ट कराटे चैम्पियनशिप में जोरदार मुकाबले
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन की प्रैक्टिस कर नंबर वन खिलाड़ी बने वंश
राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन
RYANITE HARSH - AN UPCOMING KARATE STAR
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स:डॉक्टर कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में खिलाड़ियों ने किया पूर्वाभ्यास
रोल बॉल व स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता 2024 में जिले के इन खिलाड़ियों ने लहराया परचम
शारदा विश्विद्यालय टी 10: डॉ. सिद्धार्थ रावत की चमकदार ऑलराउंड परफॉर्मेंस से मेडिकल एकादश सेमीफाइनल ...
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बॉक्सिंग व स्वीमिंग की बारीकियां सीख सकेंगे खिलाड़ी
जहांगीरपुर आरपीएस स्कूल बनेगा नॉर्थ जॉन योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का गवाह
खेल प्रतिभाओं को को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर पहुँचाने का मिशन "जीतो" नई दिल्ली चैप्टर ने जीतो नेशन...
एडुको फुटसल चैंपियन ट्रॉफी पर गलगोटिया विल्स का कब्ज़ा, फैज़ान बने मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट
गलगोटिया विश्वविद्यालय के आदित्य ने रूस के मुक्केबाज को हराकर जीता अंडर-19 विश्व खिताब
गोवा में उत्तर प्रदेश किकबॉक्सिंग टीम ने जीता गोल्ड मेडल, जिले का नाम किया रौशन
जे डी कबडडी एकेडमी पहुंची U MUMBA टीम, किया अभ्यास
ग्रेटर नोएडा में PATHIK TROPHY - 7 CRICKET TOURNAMENT का आगाज, जिले की 32 टीम ले रहीं है भाग