दिल्ली वर्ल्ड और अरवाचिन ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

कैम्ब्रिज अंडर-14 इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में दोनों टीमों की जीत, समीर श्रीवास्तव और शशि भान बने प्लेयर ऑफ द मैच

नोएडा। दूसरे कैम्ब्रिज अंडर-14 इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 के चौथे दिन खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, नोएडा एक्सटेंशन और अरवाचिन भारती भवन, विवेक विहार ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। दिल्ली वर्ल्ड ने कैम्ब्रिज स्कूल, नोएडा को हराया, जबकि अरवाचिन भारती भवन ने विवेकानंद स्कूल, आनंद विहार को आठ विकेट से शिकस्त दी।

समीर और निश्चल ने दिलाई दिल्ली वर्ल्ड को जीत

पहले क्वार्टर फाइनल में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 181 रन बनाए। समीर श्रीवास्तव ने 52 और निश्चल ने 51 रन की पारी खेली। कैम्ब्रिज स्कूल की ओर से दक्ष अग्रवाल ने तीन और रिशान ने दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैम्ब्रिज स्कूल की टीम निर्धारित पारी में आठ विकेट पर 109 रन ही बना सकी। त्रिशंक कृष्णात्रेय ने 28 रन बनाए। दिल्ली वर्ल्ड की ओर से युवराज चौधरी ने तीन और श्रेयश ने दो विकेट झटके। समीर श्रीवास्तव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

शशि भान की तूफानी पारी से जीता अरवाचिन

दूसरे क्वार्टर फाइनल में विवेकानंद स्कूल, आनंद विहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 106 रन बनाए। अनय पंवार ने 35 रन का योगदान दिया। अरवाचिन भारती भवन की ओर से कनिष्क अभुआ ने चार और शशि भान ने दो विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अरवाचिन की टीम ने दो विकेट खोकर 110 रन बनाते हुए आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया। शशि भान ने महज 24 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए, जबकि शिवांश पांडेय ने आठ गेंदों में 24 रन की तेजतर्रार पारी खेली। विवेकानंद स्कूल की ओर से मनीत खोसला को एक विकेट मिला। शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए शशि भान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

कल होंगे दो और क्वार्टर फाइनल मुकाबले

टूर्नामेंट के शेष दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले कल खेले जाएंगे। तीसरे क्वार्टर फाइनल में कैम्ब्रिज स्कूल, श्रीनिवासपुरी का सामना संस्कृति स्कूल, चाणक्यपुरी से होगा। चौथे क्वार्टर फाइनल में सहवाग इंटरनेशनल स्कूल, झज्जर और वसंत वैली स्कूल, वसंत कुंज की टीमें आमने-सामने होंगी।

पिंक बॉल से खेलना युवा खिलाड़ियों के लिए नया अनुभव : महेश भाटी

दिल्ली रणजी ट्रॉफी टीम के मैनेजर महेश भाटी ने कहा कि यह टूर्नामेंट स्कूली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और मैच खेलने का महत्वपूर्ण अनुभव हासिल करने का बेहतरीन मंच है। टी-20 प्रारूप में पिंक बॉल का इस्तेमाल एक अच्छा नवाचार है, जिससे युवा खिलाड़ियों को खेल का नया अनुभव मिल रहा है।

उन्होंने सभी प्रतिभागी टीमों को आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही टूर्नामेंट के आयोजन और स्कूली क्रिकेट को बढ़ावा देने की इस पहल के लिए कैम्ब्रिज स्कूल, नोएडा के प्रबंधन और एसएई के स्पोर्ट्स एग्जीक्यूटिव कुशांक रुस्तगी की सराहना की।

यह भी देखे:-

जूडो -कराटे में कपिल नागर ने भूटान व मलेशिया में झटके मेडल, ग्रेनो में जोरदार स्वागत
नेशनल रोलर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में ग्रेटर नोएडा के खिलाडियों झटके गोल्ड मैडल   
ग्रेटर नोएडा : दिल्ली केसरी सिंटू पहलवान डगरपुर का जोरदार स्वागत
गौतमबुद्ध विश्विद्यालय में इंटर यूनिवर्सिटी खेल प्रतियोगिता में आयोजित हुए कई मैच
ग्रेटर नोएडा : अफगानिस्तान व बंग्लादेश अंडर-17 क्रिकेट मैच कल से, ट्रॉफी का हुआ अनावरण
अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता : गौतमबुध नगर को हरा शामली जनपद बना विजेता
ग्रेटर नोएडा: आइकॉन इंडिया स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2021 में खिलाडियों ने दिखाया जलवा 
GPL CRICKET TOURNAMENT में खेले गए दो मैच, पढ़ें कौन रहा विजेता
सत्यम खेल वार्षिक उत्सव का समापन, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ने सर्वाधिक पदक जीतकर रोलिंग ट्रॉफी पर ...
IVPL Final: सुरेश रैना की वीवीआईपी उत्तर प्रदेश बनी चैंपियन, फाइनल में मुंबई चैंपियंस को दी मात; नेग...
टोक्यो पैरा ओलंपिक में खेलेंगे जिलाधिकारी सुहास एलवाई
ग्रेटर नोएडा में आयोजित आल इंडिया रोलर स्केटिग चैंपियनशिप में हुए कई मुकाबले
ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल सॉफ्ट टेनिस का महासंग्राम, 14 देशों के दिग्गज खिलाड़ियों का जुटान
राष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता में ग्रेनो के दो खिलाड़ियों का चयन
जानिए क्यों, ग्रेटर नोएडा के रोहित भाटी पर है देश को नाज़
ओपन रोलर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप : चरण सिंह स्पोर्ट्स स्केटिंग अकैडमी के बच्चों ने कई मैडल जीते