पति की कातिल पत्नी प्रेमी संग गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा : एक महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर अपने पति की हत्या कर दी और शव को थाना इकोटेक- 3 क्षेत्र के औद्योगिक एरिया में फेंक दिया था. पुलिस ने आज महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है .

थाना ईकोटेक – 3 के एसएचओ राजपाल तोमर ने बताया कि 11 मई को थाना इकोटेक-3 क्षेत्र के औद्योगिक एरिया में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला था. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया जिसमे यह बात सामने आई कि व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या की गई है. पुलिस ने बताया कि बाद में शव की शिनाख्त जयकिशन के रूप में हुई. उन्होंने बताया कि थाना पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच में जुट गयी . इस दौरान पुलिस को पता चला जयकिशन की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी जयप्रकाश के साथ मिलकर की है. उन्होंने बताया कि आज पुलिस ने लक्ष्मी और उसके कथित प्रेमी जय प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के दौरान आरोपियों से पुलिस को पता चला है कि लक्ष्मी व जयप्रकाश के अवैध संबंध की जानकारी जयकिशन को हो गई थी और वो लक्ष्मी से मारपीट करता था . उससे छुटकारा पाने के लिए लक्ष्मी ने जयप्रकाश के साथ मिलकर जयदीप की गला दबाकर हत्या कर दी तथा औद्योगिक क्षेत्र में फेंक दिया.

यह भी देखे:-

6 बदमाश गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध
कलयुगी बेटे ने माँ को मौत के घाट उतारा, भाइयों को किया घायल
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ गोकशी करने वाला इनामी बदमाश
ग्रेनो वेस्ट के लूटेरे गिरफ्तार, दरोगा का बेटा व पुलिस का मुखबिर हैं सरगना
घरों में चोरी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में कछुओं की तस्करी का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार, 33 प्रतिबंधित कछुए बरामद
नाबालिग के साथ रेप मामले में मुकदमा दर्ज, आरोपियों को तलाश रही पुलिस
दो नकाबपोश ने महिला को मारी गोली, मौके पर मौत
पुलिस एनकाउन्टर में घायल हुआ इनामी फरार बदमाश
चेकिंग के दौरान कार से मिले 3.80 लाख रुपए
युवती पर तेजाब फेंका
दो अपराधी जिला बदर किए गए
रिश्ते हुए तार-तार, मुआवजे को लेकर पिता- भाई पर लगा हत्या का आरोप
STF का बड़ा खुलासा: उद्योगपतियों से रंगदारी वसूलने वाला गैंग पकड़ा, झूठी शिकायतों से बनाते थे दबाव
देखें VIDEO, हिरन का शिकार करने वाले दो शिकारी गिरफ्तार
अज्ञात की हत्या कर शव जलाया, शिनाख्त में जुटी पुलिस