ग्रेनो वेस्ट की रामलीला: भरत मिलाप व रामराज्य की स्थापना के साथ श्रीरामलीला महोत्सव 2026 का हुआ विराम

गौरसिटी के राधाकृष्ण पार्क में श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित की जा रहे श्री रामलीला महोत्सव 2026 को आज भरत मिलाप, रामराज्य की स्थापना और पुरस्कार वितरण के साथ विराम दिया गया।

मंचन का प्रारम्भ सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। ततपश्चात भरत मिलाप का मार्मिक दृश्य के मंचन को देख दर्शक द्रवित हो गए। राम राजतिलक और रामराज्य की स्थापना के साथ रामलीला मंचन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट के महासचिव सचिन शर्मा ने समस्त कलाकारों व सहयोगियों को पुरस्कृत करते हुए आभार व्यक्त किया। साथ ही दर्शकों का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयोजनों की सफलता उसमें उपस्थित होने वाले दर्शकों से ही तय होती है। मीडियाप्रभारी प्रशांत मिश्रा ,दशहरा उत्सव में लगभग 50000 दर्शकों की गरिमामयी उपस्थिति होने के बावजूद बहुत ही शांति पूर्ण वातावरण बनाये रखने के लिए भी दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

ट्रस्ट के अध्यक्ष आरएस उप्पल ने अगले वर्ष भव्यता के नए आयाम रचने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट ग्रेटर नोएडा वेस्ट।

यह भी देखे:-

श्रीराम मित्र मंडल रामलीला : दूल्हा बने प्रभु श्री राम, लोगों ने की पुष्पवर्षा
रामलीला से मंच से हुआ भव्य कन्या पूजन, भरत मिलाप, सूर्पणखा प्रसंगों का हुआ मंचन.....ग्रेटर नोएडा वेस...
श्री रामलीला कमेटी साईट – 4 रामलीला, कैकयी ने मांगा भरत के लिए राज , राम को बनवास
कोरोना प्रोटोकॉल के तहत धार्मिक रामलीला का मंचन 7 अक्टूबर से, 19 सितम्बर को होगा भूमि पूजन, दशहरा मह...
श्री धार्मिक रामलीला मंचन में ताड़का वध और सियाराम मिलन ने दर्शकों को भावविभोर किया
श्री आदर्श रामलीला मंचन सूरजपुर की तैयारी जोरों पर
श्री राम मित्र मंडल नोएडा रामलीला : बाली सुग्रीव युद्ध देख रोमांचित हुए दर्शक, प्रभु राम की तीर से म...
श्रीराम मित्र मंडल रामलीला नोएडा: अधर्म पर धर्म की विजय, रावण-कुंभकर्ण-मेघनाद के साथ महंगाई, आतंकवाद...
श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई: केवट ने प्रभु राम को पार कराई गंगा
पंचशील ग्रीन में शुरू हुआ 10वां विशाल नवरात्र महोत्सव और 6वां दिव्य रामलीला महोत्सव, भक्तिरस में डूब...
श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ने किया भूमि पूजन, 7 अक्टूबर से दशहरा महोत्सव रामलीला मंचन का होगा आगाज़
श्रीराम मित्र मण्डल रामलीला: राम जन्म से अयोध्या मे खुशी की लहर
ग्रेटर नोएडा में श्री धार्मिक रामलीला कमेटी का भूमि पूजन 9 सितम्बर को
श्री धार्मिक रामलीला मंचन : समुद्र में नल नील ने बनाया रामसेतु, वानर सेना ने की लंका पर चढ़ाई 
आदर्श रामलीला सूरजपुर में सजा रावण का दरबार
ग्रेनो वेस्ट रामलीला: राम ने तोड़ा शिव धनुष, सीता ने पहनाई वरमाला, गरजे परशुराम, दर्शकों को किया रो...