श्रीरामलीला मंचन साइट 4 : विभीषण का राजतिलक, भरत मिलाप और श्रीराम राज्याभिषेक के साथ संपन्न हुआ विजय महोत्सव 2026

21 अक्टूबर, ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा साइट-4 स्थित रामलीला मैदान में आयोजित विजय महोत्सव 2026 विभीषण का राजतिलक, भरत मिलाप, श्रीराम राज्याभिषेक, पुरस्कार वितरण के साथ समारोह संपन्न हुआ।

श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह ने बताया रामलीला कमेटी 21 वर्षों से रामलीला मंचन कर रही है पूरी टिम बहुत लगन और निस्वार्थ भाव से कार्य करती है तब जाकर यह आयोजन सफल होता है आज पूरी कमेटी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद रामलीला की सुंदर प्रस्तुतियां हुईं। सभी प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया, जिसे देखकर दर्शक भावविभोर हो गए।

कमेटी के सचिव मुकेश शर्मा एडवोकेट ने बताया लीला में विभीषण का राजतिलक, भरत मिलाप और श्रीराम राज्याभिषेक के प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने रामायण के इन प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर दर्शकों को भगवान श्रीराम के आदर्शों, त्याग, मर्यादा और भाईचारे का संदेश दिया इसके बाद विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि विजय महोत्सव का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं और भारतीय संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाना है। भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने बताया कि भरत मिलाप और श्रीराम राज्याभिषेक के प्रसंगों के माध्यम से भाईचारे, प्रेम, त्याग और आदर्श शासन का संदेश दिया गया। रामलीला के सफल मंचन और पुरस्कार वितरण के साथ विजय महोत्सव 2026 का समापन हुआ।

मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि विजय महोत्सव के सफल आयोजन में गौतमबुद्ध नगर प्रसाशन,पुलिस प्रशासन , ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण , यूपीसीडा ,फायर ब्रिगेड ,UPCL , सोसल मीडिया प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी पत्रकार और सभी प्रायोजक , मुख्य प्रायोजक, सभी सहयोग कर्ताओ का सहयोग सराहनीय रहा है रामलीला कमेटी आप सभी का धन्यवाद करती है कमेटी सदेव आपकी आभारी रहेगी रामलीला मंचन में शामिल हुए सभी दर्शकों का आभार व्यक्त करती है क्योंकि कोई भी आयोजन सफल तभी माना जाता है जब उसे जनता जनार्धन का सहयोग मिलता है सभी का आभार धन्यवाद

इस अवसर पर अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह, महासचिव विजेंद्र सिंह आर्य, कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग, संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल, मीडिया प्रभारी विनोद कसाना, ओमप्रकाश अग्रवाल, धर्मपाल भाटी, हरेंद्र भाटी, कुलदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, केके शर्मा, मुकुल गोयल, सुभाष चंदेल, अमित गोयल, अतुल जिंदल, गिरीश जिंदल, श्यामवीर भाटी, मनोज यादव, अनिल कसाना, सुनील प्रधान, अनुज उपाध्याय, अतुल जैन, अरुण गुप्ता, अंकुर गर्ग, विशाल जैन, उमंग, दीपक, विकास आर्य, रिंकू आर्य, प्रमोद मास्टर आदि सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

उत्तर प्रदेश स्टेट रोल बॉल चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर की बालिका टीम उपविजेता
ग्रेटर नोएडा: समारोह में शामिल हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, कर्ण चंदेल को दिया आशीर्वा...
शारदा विश्वविद्यालय में "एक दीप शहीदों के नाम" कार्यक्रम, छात्रों ने दी श्रद्धांजलि
यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 28 में 200 एकड़ में विकसित होगा फार्मूलेशन पार्क
यमुना प्राधिकरण ने शुरू किया वृक्षारोपण अभियान, 69,100 पौधे लगाये जाने का लक्ष्य
श्री धार्मिक रामलीला मंचन में ताड़का वध और सियाराम मिलन ने दर्शकों को भावविभोर किया
सऊदी अरब में नौकरी का सुनहरा मौका, सेवायोजन विभाग ने मांगे आवेदन
जनसुनवाई में सीईओ से मिले उद्यमी, मांगी जमीन
WhatsApp पर मौजूद है दो कमाल के सीक्रेट फीचर्स, चुपके से पढ़ें किसी के मैसेज, चैटिंग करते हुए किसी क...
एक्टिव एनजीओ ने शिरोज़ में लगवाया नया साउंड सिस्टम
कैलाश इंस्टीट्यूट में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण, छात्रों ने लिया संरक्षण का संकल्प
जमीन विवाद में हत्याकांड के पांच दोषियों को उम्रकैद, 90 हजार जुर्माना
नौसेना दिवस के अवसर पर नौसैना वेटरन्स गौतमबुद्धनगर के भूतपूर्व सैनिकों ने धूमधाम से नौसेना दिवस माना...
13 से 15 अगस्त के बीच मनाया जाएगा हर घर तिरंगा कार्यक्रम
यीडा का साइट आफिस सेक्टर-22 डी में हुआ शुरू
ग्रेटर नोएडा वेस्ट : रामलीला के मंच से मातृ पितृ पूजा करवाई गई, राम हनुमान मिलन और बाली वध की लीला ...