सेक्टर एक्सयू-3 में बच्चों की रामलीला और रावण दहन ने मोहा मन

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर एक्सयू-3 के सी-ब्लॉक में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) और टीम संकल्प की ओर से निवासियों के सहयोग से दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक के बच्चों ने श्रीरामलीला का मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी खूब तालियां बटोरीं।

रामलीला मंचन के दौरान बच्चों ने नवदुर्गा, श्रीराम सेना और रावण सेना की झांकियां प्रस्तुत कीं। इसके अलावा सीता स्वयंवर, शिव धनुष भंग, भगवान परशुराम का क्रोध, अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध और श्रीराम-रावण युद्ध के प्रसंगों का सजीव मंचन किया गया। बच्चों ने अपनी अभिनय प्रतिभा से पौराणिक प्रसंगों को मंच पर जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक स्वरूप रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में सेक्टर के बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और अन्य निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आरडब्ल्यूए सी-ब्लॉक के अध्यक्ष देवेंद्र भाटी, पदाधिकारियों और टीम संकल्प के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी निवासियों, बच्चों और उनके अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के साथ ही नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

— मनीष पंडित, सदस्य, आरडब्ल्यूए सी-ब्लॉक, सेक्टर एक्सयू-3, ग्रेटर नोएडा

यह भी देखे:-

29 सितम्बर से नए साउंड ट्रैक पर धार्मिक रामलीला सेक्टर - पाई का होगा मंचन
श्री रमलीला साईट 4 : रामेश्वरम में सेतु बांध , प्रभु राम ने वानर सेना के साथ की लंका पर चढ़ाई
गौर सिटी में भव्य दशहरा महोत्सव, 70 फीट के रावण का दहन बना आकर्षण
श्रीराम मित्र मण्डल राम लीला मंचन : शिव धनुष तोड़ सिया के हुए राम
आदर्श रामलीला सूरजपुर रामलीला मंचन : कैकेयी ने भरत के लिए मांगा राज, भरत को बनवास
रामलीला मैदान की साफ़ सफाई के साथ श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ने शुरू की तैयारी
श्रीराम मित्र मण्डल रामलीला: मंथरा ने भरे कैकई के कान, राम को 14 वर्ष का वनवास, रो पड़े दर्शक
श्रीराम मित्र मंडल रामलीला नोएडा: अधर्म पर धर्म की विजय, रावण-कुंभकर्ण-मेघनाद के साथ महंगाई, आतंकवाद...
साइट-4 रामलीला में गणेश वंदना के साथ मंचन शुरू, नारद मुनि की तपस्या और रावण-कुंभकरण को वरदान के प्रस...
Greater Noida West : श्री रामलीला महोत्सव केवट ने श्री राम को गंगा पार कराई हुआ भरत मिलाप, भावुक हुए...
भक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता में इन स्कूलों के बच्चों ने मारी बाज़ी , पढ़ें पूरी खबर
जहांगीरपुर : श्री रामायण मेला सीमित द्वारा गणेश पूजन के साथ रामलीला मंचन का शुभारम्भ
आदर्श रामलीला सूरजपुर में सजा रावण का दरबार
श्रीराम मित्र मंडल रामलीला : अयोध्याय पहुंचे श्री राम, भरत ने सौंपा राज्य का भार , दीप जलाकर अयोध्य...
श्री रामलीला साईट 4 मंचन, राजा जनक ने चलाया सोने का हल, हुआ सीता का जन्म
श्री रामलीला कमेटी ने मोक्षधाम में भोले शंकर की प्रतिमा के निर्माण कार्य के लिये किया भूमि पूजन