गौर सिटी में भव्य दशहरा महोत्सव, 70 फीट के रावण का दहन बना आकर्षण

ग्रेटर नोएडा वेस्ट। गौर सिटी-1 स्थित गौड़ स्टेडियम में मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन किया गया। श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट, ग्रेटर नोएडा वेस्ट (गौर सिटी) की ओर से आयोजित नौवें विशाल श्री रामलीला महोत्सव के तहत रात 8 बजे 70 फीट ऊंचे रावण, 60 फीट ऊंचे कुंभकर्ण और 55 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया।

गौर सिटी-1 के राधा कृष्ण पार्क में आयोजित इस महोत्सव को लेकर क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। विशालकाय पुतलों का निर्माण और उनकी आकर्षक सजावट कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे। पुतला दहन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया गया।

श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट का उद्देश्य रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य, त्याग और धर्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

दशहरे पर लागू रहा ट्रैफिक डायवर्जन

दशहरा महोत्सव के दौरान गौर सिटी में यातायात डायवर्जन लागू रहा। गौड़ स्टेडियम तक पहुंचने के लिए पैदल आने की व्यवस्था की गई थी। ट्रस्ट और प्रशासन ने गौर सिटी के निवासियों से अपील की थी कि कार्यक्रम के दौरान बेहद जरूरी होने पर ही वाहनों का इस्तेमाल करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

यह भी देखे:-

श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट ग्रेनो वेस्ट रामलीला : बाली वध, सुंदरकांड का हुआ मंचन
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में मनाया गया दशहरा का त्योहार
श्रीराम मित्र मण्डल नोएडा रामलीला : लंका में अंगद ने जमाया पैर, असुरों के छूटे पसीने
श्रीराम मित्रमंडल राम लीला: रावण के साथ भ्रष्टाचार, आतंकवाद एवं महिला उत्पीड़न के पुतलों का दहन
श्री राममित्र मण्डल रामलीला, राजा जनक ने चलाया हल, सीता का हुआ जन्म, भाव विभोर हुए दर्शक
श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई के मंचन के लिए भूमि पूजन सम्पन्न, राजस्थान के कलाकार करेंगे भव्य प्...
श्री राम ने किया अहिल्या उद्धार पैर का स्पर्श पाकर शिला भी बन गई महिला
शिव पार्वती संवाद के साथ शुरू हुआ आदर्श रामलीला सूरजपुर का मंचन
श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई में लक्ष्मण मूर्छित हुए:हनुमान संजीवनी लाने निकले, दर्शकों ने जयकारे...
श्री रामलीला मंचन साइट-4 पर राम के राजतिलक से देवता चिंतित
शिवलीला के मंचन के साथ धार्मिक रामलीला मंचन सेक्टर पाई ग्रेटर नोएडा का आगाज
श्री आदर्श रामलीला सूरजपुर: लक्ष्मण ने काटी सूर्पणखा की नाक, भड़क उठा रावण
श्री धार्मिक रामलीला कमेटी सेक्टर पाई ने किया रामलीला के लिए भूमि पूजन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट रामलीला में भव्यता से निकाली गयी राम बारात
श्री धार्मिक रामलीला मंचन सेक्टर पाई: केवट ने श्री राम को गंगा नदी पार कराई, दर्शन कर भक्त भाव-विभोर...
Greno West Ramleela: हनुमानजी और राम-लक्ष्मण के मिलन से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध, लंका दहन से बढ़ा उत्सा...