श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई: रामलीला मैदान में धू -धू कर जला रावण, हजारों लोगों ने देखा बुराई का अंत

ग्रेटर नोएडा। श्री धार्मिक रामलीला समिति की ओर से 20 अक्टूबर 2026 को भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन किया गया। परम श्रद्धेय गोस्वामी सुशील जी महाराज के दिशा-निर्देशन तथा संस्था के अध्यक्ष श्री आनंद भाटी के मार्गदर्शन में आयोजित महोत्सव में लक्ष्मण-मेघनाथ, राम-कुंभकरण और राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया। इसके बाद मेघनाथ, कुंभकरण और रावण के पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान पूरा रामलीला परिसर ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंज उठा।

संस्था के अध्यक्ष आनंद भाटी ने बताया कि रामलीला मंचन के दौरान सबसे पहले मेघनाथ भगवान लक्ष्मण के हाथों मारा जाता है। इसके बाद कुंभकरण भगवान श्रीराम के हाथों वीरगति को प्राप्त होता है और अंत में भगवान श्रीराम रावण का वध करते हैं। इस युद्ध के माध्यम से असत्य पर सत्य की विजय और अधर्म पर धर्म की स्थापना का संदेश दिया गया।

इसके बाद मुख्य अतिथियों ने सबसे पहले मेघनाथ, फिर कुंभकरण और अंत में रावण के पुतले का दहन किया। पूरे ग्रेटर नोएडा शहर के सम्मानित लोगों की मौजूदगी में रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा। आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन के साक्षी 25 से 30 हजार लोग बने। पूरा परिसर दर्शकों से भरा रहा। शहरवासियों ने मेले और झूलों का भी विशेष आनंद लिया।

आध्यक्ष आनंद भाटी ने कहा कि यह आयोजन हम सभी को सीख देता है कि यदि तीनों लोकों पर नियंत्रण करने वाले रावण का अभिमान भी नहीं बच सका, तो हम सभी को अपना अहंकार छोड़कर प्रभु श्रीराम के दिखाए मार्ग पर चलने और उनके पदचिह्नों पर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। प्रत्येक पापी और अहंकारी का अंत निश्चित है।

रावण दहन के दौरान दर्शक खुशी से झूम उठे। प्रभु श्रीराम और माता सीता के जयकारों से पूरा रामलीला परिसर गूंज उठा। आयोजकों ने कहा कि इस बार का विशाल दशहरा महोत्सव और रामलीला मंचन क्षेत्रवासियों के लिए आनंददायक और यादगार रहा। साथ ही यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों को संस्कारित करने वाला ऐतिहासिक आयोजन बना।

मुख्य अतिथियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव श्री सुरेंद्र सिंह नागर, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य तथा पश्चिम उत्तर प्रदेश के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री मोहित बेनीवाल, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कांता कर्दम तथा भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय महामंत्री श्री हरिश सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।

संस्था के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक गोस्वामी सुशील जी महाराज, संस्थापक श्री राजकुमार नागर, श्री प्रदीप शर्मा, श्री शेर सिंह भाटी, मुख्य संरक्षक श्री नरेश गुप्ता, संरक्षक श्री सुशील नागर, श्री धीरेंद्र भाटी, श्री धीरज शर्मा, श्री बालकिशन सफीपुर, श्री दिनेश गुप्ता, श्री पवन नागर, श्री मनोज गुप्ता, श्री सतीश भाटी, अध्यक्ष श्री आनंद भाटी, महासचिव श्रीमती ममता तिवारी, कोषाध्यक्ष श्री अजय नागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री महेश शर्मा बदौली, श्री उमेश गौतम, श्री सत्यवीर मुखिया, श्रीमती रोशनी सिंह, श्री महेश कमांडो, श्री चैन पाल प्रधान, श्री जितेंद्र भाटी, श्री सुभाष भाटी, श्री मनीष डाबर, मीडिया प्रभारी श्री अतुल आनंद, उपाध्यक्ष श्री फिरे प्रधान, श्री पीपी शर्मा, श्री श्याम सुंदर फौजी, श्री यशपाल नागर, सचिव श्रीमती ज्योति सिंह, श्रीमती गीता सागर, श्री राकेश भाटी, श्री भगवत भाटी, श्री तेज कुमार भाटी, श्री सुंदर भाटी, श्री पवन भाटी, श्री वीरपाल मावी और श्री जय शर्मा उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

श्री धार्मिक रामलीला मंचन सेक्टर पाई: माता सीता से मिले हनुमान जी, श्री राम की मुद्रिका देखकर भावुक ...
श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई की सम्पूर्ण रामलीला देखने पहुंचे केबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण, बीका...
आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपुर ने निकाली शोभायात्रा, कल 29 सितम्बर से रामलीला मंचन
जहांगीरपुर : श्री राम के राजतिलक के साथ रामलीला का समापन
पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर ने तीसरे दिन के रामलीला मंचन श्री रामलीला साइट 4 का किया उद्घाटन, जानिए आ...
श्री धार्मिक रामलीला मंचन सेक्टर पाई: विभिन्न धर्मों के संतों की गरिमामयी उपस्थिति में रामलीला ने दि...
श्री धार्मिक रामलीला पाई 1  : शिव पार्वती का विवाह देख मन्त्रमुग्ध हुए दर्शक, विधायक तेजपाल नगर ने क...
श्री रामलीला कमेटी साइट 4 में "सीता के वियोग में व्याकुल हुए श्री राम" का मनमोहक मंचन, दर्शकों दर्शन...
श्री रामलीला कमेटी साइट 4 द्वारा आयोजित रामलीला का मंचन, श्री राम ने तोड़ा धनुष, सीता ने पहनाई वरमाला
रैडिसन होटल में ह्यूमन टच फाउंडेशन के बच्चों ने किया रामलीला का सुंदर मंचन
साइट-4 रामलीला में क्षेत्रीय इतिहास पर विशेष नाटक "हिंडन की रफ्तार" का भव्य आयोजन
साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत
श्री धार्मिक रामलीला मंचन : भगवान राम का हुआ जन्म, आयोध्या में खुशी की लहर
साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2024 की शरुआत
श्री राम मित्र मंडल रामलीला मंचन नोएडा: संजीवनी बूटी लेकर पहुंचे हनुमानजी, मूर्छित लक्ष्मण की बचाई ज...
श्रीराम मित्र मण्डल नोएडा रामलीला : लंका में अंगद ने जमाया पैर, असुरों के छूटे पसीने