यथार्थ हॉस्पिटल ने चित्रकला प्रतियोगिता से दिया स्तन कैंसर जागरूकता का संदेश

दो स्कूलों के 76 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, पेंटिंग के जरिए बताया समय पर जांच का महत्व

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर। स्तन कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, मॉडल टाउन की ओर से शनिवार को चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। छोटू राम पब्लिक स्कूल और त्यागी शिवाय मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी कलाकृतियों के माध्यम से स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता, महिलाओं के स्वास्थ्य और समय पर जांच कराने का संदेश दिया।

प्रतियोगिता में दोनों स्कूलों के कुल 76 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें छोटू राम पब्लिक स्कूल के 28 और त्यागी शिवाय मॉडर्न स्कूल के 48 विद्यार्थी शामिल रहे। इस पहल में शक्ति नगर आरडब्ल्यूए, केवल पार्क रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन और मॉडल टाउन फेडरेशन के सदस्यों ने भी सहभागिता की।

इस अवसर पर यथार्थ हॉस्पिटल, मॉडल टाउन की फैसिलिटी डायरेक्टर रेनू त्यागी ने कहा कि स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समुदाय में इस विषय पर खुलकर बातचीत करना बेहद जरूरी है। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को महिलाओं के स्वास्थ्य के महत्व से परिचित कराना और उन्हें अपने परिवारों व मित्रों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित करना था।

हॉस्पिटल प्रबंधन ने इस पहल के माध्यम से स्वास्थ्य शिक्षा और सामुदायिक जागरूकता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही महिलाओं से अपील की कि वे स्तनों में होने वाले किसी भी असामान्य बदलाव को नजरअंदाज न करें और जरूरत पड़ने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लें।

यह भी देखे:-

Nobel Prize in Chemistry: बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यूसी मैकमिलन को दिया जाएगा रसायन विज्ञान में ...
शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंस : छात्र -छात्राओं द्वारा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर वाल्कथॉन का आयोजन 
गौतमबुद्ध नगर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में क्या है कोरोना का हाल, जानिए 
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
India Corona Cases: 30 हज़ार नए मामले , अकेले केरल में मिले लगभग 20 हजार मामले
गौतमबुद्ध नगर कोरोना अपडेट: मरीजों की संख्या बढ़ी , एक की मौत
जायडस कैडिला वैक्सीन ; 12 से 18 साल के बच्चों के लिए जल्द लांच होगी वैक्सीन, सुई का नहीं होगा इस्ते...
जानिए, गौतमबुद्ध नगर का कोरोना अपडेट, 24  घंटे में  एक की मौत 
सेवा संघ के निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 200 से अधिक लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ
CORONA UPDATE : जानिए गौतमबुद्ध नगर में क्या है हाल 
आने वाले महीनों में फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, ये है वजह
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
अमेरिका: नवंबर से खोलेगा विदेशी यात्रियों के लिए दरवाजे, दोनों वैक्सीन लगवा चुके लोग कर सकेंगे यात्र...
रोटरी क्लब ग्रेनो का इंस्टॉलेशन सेरेमनी व दीपावली सेलिब्रेशन का हुआ कार्यक्रम
फोर्टिस,ग्रेटर नोएडा ने जेपी अमन सोसाइटी में बीएलएस ट्रेनिंग की आयोजित, डोनेट की व्हीलचेयर
मैक्स हॉस्पिटल वैशाली में खुला नया कोविड टीकाकरण केंद्र