युवती को धक्का देकर मोबाईल  लूट 

नोएडा। बाइक सवार बदमाशों ने बोटेनिकल गार्डन के पास एक युवती से उसका कीमती मोबाइल फोन लूट लिया। जब युवती ने बदमाशों का पीछा किया तो उन्होंने उसे धक्का दे दिया। युवती को गंभीर चोट आयी। उसे नोएडा के विनायक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-28 के पास से बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यापारी के गले से तीन तोले की सोने की चेन लूट लिया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छलेरा गांव में रहने वाली कुमारी इंदू एक नामी कंपनी में नौकरी करती हैं। बीती रात को वह बोटेनिकल गार्डन से छलेरा गांव ई-रिक्शे से जा रही थी। बोटेनिकल गार्डन के पास बाइक पर सवार होकर आये दो बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। युवती आॅटो रिक्शा से कूदकर बदमाशों के पीछे भागी। बदमाशों ने उसे धक्का दे दिया। वह सड़क पर गिर गयी। युवती की गली की हड्डी टूट गयी है। गंभीर हालत में उसे नोएडा के विनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती के भाई ने मामले की सूचना थाना सेक्टर-39 पुलिस को दी है। थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-28 के पास से बाइक सवार दो बदमाशों ने मुकेश चैहान नामक व्यक्ति के गले से तीन तोले की सोने की चेन लूट लिया। घटना की रिपोर्ट पीड़ित ने थाना सेक्टर-20 में दर्ज करायी है।

यह भी देखे:-

कार पार्किंग के विवाद में गार्डों ने सोसाइटी के निवासी को पीटा, दो गिरफ्तार
पड़ोसी ने की पालतू फीमेल डॉगी की हत्या, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
बाइक सवार बदमाशों ने सब्जी विक्रेता को मारी गोली, हालत नाजुक
एसटीएफ ने प्रधानाचार्य समेत दस को गिरफ्तार कर नक़ल कराने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़
वाहन चोरी करने वाले तीन बदमाश गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध
पुलिसकर्मी बनकर इराकी नागरिकों से 10 हजार डॉलर की ठगी, ईरानी गैंग का हाथ होने का अंदेशा
बीटा-2 पुलिस ने वाहन और मोबाइल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार
मोबाइल फोन के टावरों से कीमती उपकरण चोरी करने वाले सात गिरफ्तार, लाखों रुपए कीमत के उपकरण बरामद
नोएडा से गिरफ्तार हुआ सलमान खान को धमकी देने वाला, मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई
परिवार घूमने गया विदेश, पीछे से चोरों ने खंगाल दिया पूरा घर
नशे के सौदागर गिरफ्तार, भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
JEE MAINS की ऑनलाइन परीक्षा में धांधली का बड़ा खुलासा, सॉल्वर गैंग को सीबीआई ने दबोचा , नोएडा से सात...
ग्रेटर नोएडा शहर में चोरों ने मचाया तांडव, आईएएस अधिकारी के घर को बनाया निशाना, सीसीटीवी में हुए कैद
ग्रेटर नोएडा में चोरी के माल के साथ पकड़ा गया चोर
नशीला लड्डू खिलाकर ईरिक्शा और नगदी चोरी
मजे के लिए रईसजादा करता था लूट , पहुंचा सलाखों के पीछे