अर्धनग्न होकर बीकेयू लोक शक्ति कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा। आज भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं का पन्द्रहवें दिन भीअनिश्चित कालीन धरना जारी रहा तथा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संगठन मंत्री सोरन प्रधान के नेतृत्व में अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया।
सदर तहसील अध्यक्ष रमेश कसाना ने बताया कि गलगोटिया यूनिवर्सिटी तथा नौएडा इंटर नेशनल यूनिवर्सिटी आदियो में क्षेत्र के किसानों के बच्चो का दाखिलो में कोटा निर्धारित करने तथा जिन किसानों की जमीन यूनिवर्सिटीयो को दी गई हैं उस जमीन का 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजे की मांग को लेकर पिछली 26 अप्रैल से किसान भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के तत्वावधान 15 दिन से अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे हैं यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा यूनिवर्सिटी प्रबंधकों को किसानों से वार्ता करके समस्याओं का समाधान करने का नोटिस जारी किया लेकिन प्रबंधकों द्वारा आज तक किसानों से बात तक नहीं की गई जिससे गुस्साऐ किसानों ने पन्द्रहवें दिन धरना स्थल पर इकट्ठा होकर दोपहर 1 बजे अर्धनग्न होकर गलगोटिया तथा अन्य यूनिवर्सिटीयो के खिलाफ नारे बाजी करते हुए पैदल मार्च कर विरोध जताया.
इस मौके पर प्रर्दशन करने वालों में संगठन के चौधरी बाली सिंह, सोरन प्रधान, अशोक नागर, रमेश कसाना, देशराज नागर, प्रताप सिंह, राजमल सिंह,विश्र्वास गुर्जर ,लखन सिंह, प्रमोद गुर्जर, दुर्गेश शर्मा, शैलेन्स ,सुमित चपरगढ,अखिलेश प्रधान, कमल भाटी, अमित लडपुरा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
