बारिश से प्रभावित सेमीफाइनल मुकाबले, ग्रीनफील्ड्स और अरवाचिन के बीच होगा खिताबी मुकाबला

कैम्ब्रिज स्कूल ग्रेटर नोएडा में इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल कल, ग्रीनफील्ड्स ने डीएलएस पद्धति से दर्ज की जीत

ग्रेटर नोएडा। कैम्ब्रिज स्कूल ग्रेटर नोएडा में आयोजित इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले बारिश से प्रभावित रहे। इसके बावजूद टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाने के लिए जोरदार मुकाबला किया। अब टूर्नामेंट के खिताब के लिए ग्रीनफील्ड्स पब्लिक स्कूल, विवेक विहार और अरवाचिन भारती भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बीच भिड़ंत होगी।

पहले सेमीफाइनल में ग्रीनफील्ड्स पब्लिक स्कूल, विवेक विहार ने डीएलएस पद्धति के आधार पर कैम्ब्रिज स्कूल ग्रेटर नोएडा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कैम्ब्रिज स्कूल की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाए। यशवीर ने 48 रन की पारी खेलकर टीम के लिए सर्वाधिक योगदान दिया। ग्रीनफील्ड्स की ओर से कार्तिक, अविनाश और अनुज ने दो-दो विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रीनफील्ड्स की टीम ने सात ओवर में एक विकेट खोकर 45 रन बनाए। मयंक 26 रन बनाकर नाबाद रहे। शानदार प्रदर्शन के लिए ग्रीनफील्ड्स के अनुज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे सेमीफाइनल में अरवाचिन भारती भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने जामिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में फाइनल में जगह बनाई। इस उपलब्धि के साथ अरवाचिन की टीम लगातार दूसरी बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है।

अब सभी की निगाहें कल होने वाले खिताबी मुकाबले पर हैं, जिसमें ग्रीनफील्ड्स पब्लिक स्कूल, विवेक विहार और अरवाचिन भारती भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

यह भी देखे:-

उत्तर प्रदेश स्टेयर्स रोलर स्केटिंग स्पीड चैंपियनशिप में खेले गए अडजस्टेबल और टॉय इनलाइन स्केट
फॉर्मूला इंपीरियल और इंडियन कार्टिंग रेस का आज समापन हुआ
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उपलब्ध 10 खेल सुविधाएं जल्द शुरू करने की तैयारी
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स: अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज मुस्कान, तमन्ना और मनदीप कौर ने खेलो इंडिया...
सीआईएससीई राष्ट्रीय बास्केटबॉल में क्वार्टर फाइनल की जंग तेज, उत्तर प्रदेश समेत कई टीमों ने मारी बाज...
जानिए क्यों, ग्रेटर नोएडा के रोहित भाटी पर है देश को नाज़
शारदा विश्वविद्लाया में संतोष ट्राफी का समापन
नोएडा में कॉमनवेल्थ गेम्स क्वीन बैटन रिले का स्वागत
यथार्थ अस्पताल में स्पोर्ट्स संबंधी चोटों के लिए नए क्लिनिक्स खोले गए
विशाल कबड्डी टूर्नामेंट में बोले बसपा लोकसभा प्रभारी वीरेन्द्र डाढा, कबड्डी भारतीय संस्कृति में स्व...
रोल बॉल स्केटिंग खेल को 37 वी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में स्थान मिला , जिला गौतमबुद्ध नगर के खिलाड...
ग्रेटर नोएडा में आयोजित आल इंडिया रोलर स्केटिग चैंपियनशिप में हुए कई मुकाबले
30 मिनट नॉन स्टॉप स्केटिंग कर इन बच्चों ने बनाया रिकॉर्ड, पढ़ें पूरी खबर
रामाज्ञा स्कूल दादरी में आयोजित इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में सनराइज एकेडमी बनी विजेता
Ind vs Eng: दूसरे टेस्ट मैच में ऐसी हो सकती है भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
प्रथम एनसीआर ओपन फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन